रायपुर, मंगलवार,25/01/2022। जिन्दल स्टील की रायपुर इकाई ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है, कि जिंदल स्टील रायपुर इकाई में इस वर्ष गणतंत्र दिवस बहुत ही सादगी के साथ मनाने का निर्णय लिया है।
नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाले संस्थान में समारोह सादगी के साथ न्यूनतम लोक उपस्थिति के बीच मनाया जाएगा।
सौहार्द्र पूर्ण वतावरण में गरिमामय राष्ट्रीय त्योहार पर सुखद एवं सतत स्वस्थ रहने के संदेश को मजबूती देते हुए, मन्दिर हसौद स्थित रायपुर इकाई में गणतंत्र दिवस में ध्वजरोहण का कार्यक्रम रखा गया है। राष्ट्र के गौरवमयी उत्सव में सीमित उपस्थिति अपेक्षित है।
