Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • अनियमित कर्मचारियों को 100 दिन में नियमित करने का वादा पूरा करे भाजपा सरकार*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अनियमित कर्मचारियों को 100 दिन में नियमित करने का वादा पूरा करे भाजपा सरकार*

Purushottam Manhare August 24, 2024

*भाजपा सरकार दिवंगत दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारियों के परिजनों को नौकरी दे*

रायपुर/24 अगस्त 2024। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि वन विभाग के 7000 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी बीते कई दिनों से हड़ताल पर है और हड़ताल के दौरान धरना स्थल पर तबीयत खराब होने के कारण वन डिपो में कार्य करने वाले अनिल कुमार कटघोरा एवं फील्ड में कार्य करने वाले घनश्याम प्रधान मैनपुर की मौत हो गई है। सरकार दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को तत्काल नौकरी दे और दैनिक वेतन भोगियों की मांगों को पूरा करें। वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 8-9 माह से वेतन नहीं मिला है। डिपो में सुरक्षा श्रमिकों से 24 घंटा ड्यूटी कराई जा रही है। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की छटनी की जा रही है। कांग्रेस की सरकार ने दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारियों के लिए 4000 रु. श्रम सम्मान शरू किया था और 280 करोड़ रुपए बजट में प्रावधान किया था, दुर्भाग्य की बात है भाजपा की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज संघ के 500 कर्मचारी और छत्तीसगढ़ राज्य वन विभाग निगम के 600 कर्मचारियों को श्रम सम्मान राशि नहीं दी जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने मोदी की गारंटी बता कर अनियमित कर्मचारियों को भाजपा की सरकार बनने पर 100 दिन के भीतर नियमित करने का वादा किया था। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बने आठ माह से ज्यादा हो गया है लेकिन अनियमित कर्मचारियों से किये वादा को पूरा करने की ओर ध्यान नही दिया जा रहा है। नियमित करने के बजाय उनकी छटनी की जा रही है। सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है और हड़ताल खत्म करने इन पर दबाव डाला जा रहा है। आंदोलनरत कर्मचारियों को डराया जा रहा है, नौकरी से निकलने की धमकी दी जा रही है। कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है अनियमित कर्मचारियों से किये वादा को पूरा करें। कर्मचारियों की छटनी बंद करें। कर्मचारियों को समय पर वेतन दें। लंबित वेतन का तत्काल भुगतान करें।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous ग्राम माडेदा के ग्रामीण भीमा मंडावी पर जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ़्तार
Next अमित शाह नक्सलवाद पर राजनीति कर रहे – कांग्रेस

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.