Skip to content
July 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • संयुक्त पत्रकार महासभा में 35 पत्रकार संघों का ऐतिहासिक प्रदर्शन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

संयुक्त पत्रकार महासभा में 35 पत्रकार संघों का ऐतिहासिक प्रदर्शन*

Purushottam Manhare October 5, 2024

 

*रैली निकालकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा*

*पत्रकारों के ऊपर हो रहे अत्याचार पर नियंत्रण के साथ पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सहित बस्तर के ६ पत्रकारों को झूठे गांजा केस की CBI जांच की मांग व अन्य मांगें*

*बस्तर के पत्रकार बप्पी राय एवं उनके तीन साथियों को झूठे आरोप से बरी करने और दोषियों के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग*

एस एच अज़हर . दंतेवाड़ा गाँधी जयंती के दिन राजधानी रायपुर के गॉस मेमोरियल ग्राउंड में आयोजित पत्रकार संकल्प महासभा का कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। पत्रकारों के इस महाकुम्भ में प्रदेश के 35 से भी ज्यादा पत्रकार संगठनों ने हिस्सा लिया और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सहित पत्रकारों के हितों से सम्बंधित अन्य मांगों को लेकर राजभवन पहुँचे और पहले राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, फिर रैली की शक्ल में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने प्रदेश भर से आए पत्रकार सड़कों पर उतरे।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अधिकारियों के भ्रष्टाचार, खनिज, भू माफिया के बारे में सच उजागर करने वाले पत्रकारों पर हमले लगातार होते आ रहे हैं। बदसलूकी, मारपीट और झूठे मामलों में फँसा कर जेल भेजने की साजिश अनवरत जारी है।
पिछले दिनों कोंटा थानेदार ने रेत माफिया का सच उजागर करने वाले पत्रकारों को गांजा तस्करी के मामले में फंसा कर आंध्र प्रदेश में प्रकरण बनवा कर जेल भिजवाने की साजिश रची, बाद में होटल के सी सी टीवी के प्रमाण को डिलीट करने के आरोप में उस थानेदार को जेल भेजा गया *लेकिन बप्पी राय सहित तीन अन्य पत्रकारों को बेवजह जेल यात्रा की पीड़ा झेलनी पड़ी*।

पत्रकार महासभा में इस मामले की सीबीआई जांच करने की मांग की है।
इसी हफ्ते कांकेर के एक पत्रकार को वर्तमान सांसद से जुड़ी सच्ची खबरों को छापने, प्रसारित करने पर झूठे मामलों में फंसाने की एनआईए एवम पुलिस द्वारा कोशिश की गईं। छत्तीसगढ़ में पूर्व में कांग्रेस की सरकार थी और अब भाजपा की सरकार है, परन्तु पत्रकारों की सुरक्षा और हक की चिंता किसी भी सरकार को नहीं है। केवल भाषणों में ही चीख-चीख कर पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है और उनकी सुरक्षा का ढिंढोरा पीटा जाता है। वास्तव में देखा जाय तो सत्य और न्याय की लड़ाई लड़ने वाले पत्रकारों के ऊपर निरंतर अत्याचार हो रहे हैं, इन्हीं सब बातों को लेकर पूरे प्रदेश के हजारों कलमकारों ने रायपुर के ग्रास मेमोरियल में एक मंच पर एकत्रित होकर महासभा का रूप दिया। मंच पर पीड़ित पत्रकारों ने अपनी-अपनी आपबीती साझा की और मंचस्थ वरिष्ठ पत्रकारों ने प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए सरकार से तत्काल पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की माँग की और पत्रकारों को शासन की ओर से विभिन्न सुविधाएं देने का प्रस्ताव रखा।

इससे पहले *वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पंकज जी ने माधवराव सप्रे से शुरू हुई पत्रकारों की सुदीर्घ परंपरा के मूर्धन्य पत्रकारों चंदूलाल चंद्राकर, रम्मू श्रीवास्तव, मायाराम सुरजन, ललित सुरजन, रमेश नैय्यर, मधुकर खेर, कुमार साहू आदि का स्मरण किया।*

कार्यक्रम का संचालन कर रहे शरद श्रीवास्तव ने स्व साई रेड्डी, नेमीचंद जैन, सुशील शर्मा एवं अन्य के लिए मौन रखने का आवाहन किया।
पीड़ित पत्रकारों के बारे में सत्र का संचालन पत्रकार सुरक्षा आंदोलन की शुरुआत करने वाले वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला ने किया। उन्होंने प्रभात सिंह, संतोष यादव, सोमारू जैसे पत्रकारों पर हुए जुल्म को याद करते हुए अंबिकापुर के पीड़ित और वर्तमान में फर्जी प्रकरणों के कारण जिला बदर पत्रकार जितेंद्र जायसवाल को अपनी व्यथा सुनाने आमंत्रित किया, इससे बाद कोंटा के पत्रकार बप्पी रॉय और 3 साथियों ने अपनी बात रखी। मनोज पांडे, विनोद नेताम, सुनील यादव, सेवक दास दीवान, किरीट ठक्कर, सतीश यादव, दिनेश सोनी त था इसी तरह *12 – 13 पीड़ित पत्रकारों ने अपनी बाते रखी। अंत में पिछली सरकार में बंदी बनाए गए सुनील नामदेव ने पत्रकारों को संबोधित किया।*

पत्रकारों के उद्बोधन पश्चात् प्रतिनिधि मंडल छत्तीसगढ़ सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सहित अन्य मांग को लेकर राजभवन पहुँचे और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दरमियान पीड़ित पत्रकारों ने भी सामूहिक रूप से ज्ञापन सौंपते हुए अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की। पत्रकार संकल्प महासभा” छत्तीसगढ़ के इतिहास में पत्रकारों का ऐसा प्रथम महाकुम्भ साबित हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ के समस्त पत्रकारों की एकजुटता दिखाई दी।

देश में पहली बार ऐसा इतिहास रचा जा रहा था जिसमें 35 से अधिक पत्रकार संगठन के साथी, 25 से अधिक प्रेस क्लब और जिला पत्रकार संघ के साथी अपनी अपनी सजग भागीदारी से पत्रकारों के मुद्दों पर गंभीर विचार विमर्श करते रहे, ग्रामीण पत्रकारों को वेतन, सम्मान निधि के लिए अधिमान्यता की शर्त हटाने, पत्रकारों के लिए मकान तथा प्लाट, चिकित्सा सुविधा, बच्चों के लिए स्कूल फीस में रियायत, छोटे पत्र पत्रिकाओं को नियमित विज्ञापन की व्यवस्था जैसे उपयोगी प्रस्ताव महासम्मेलन में पास किए गए।ये छत्तीसगढ़ में पहला ऐसा सम्मेलन भी था जिसमें किसी नेता, अधिकारी या पत्रकारों का सम्मान, स्मृति चिन्ह वगेरह करने की बजाय पत्रकार और पत्रकारिता से जुड़े ज़रूरी मुद्दों को तरजीह दी गई।सभी पीड़ित पत्रकारों ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए मंच के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाई और न्याय की गुहार लगाई।

*अब देखना यह है कि चौथे स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारों की इस जायज और बुलंद आवाज पर शासन कब नींद से जागेगी..?

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत रायपुर रेलवे स्टेशन परिसर गुढ़ियारी साइड में क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) के सदस्यों ने पौधारोपण किया*
Next दंतेवाड़ा में बेरोजगारी के खिलाफ एक नई पहल: स्वास्थ्य सेवाओं में भर्ती का सुनहरा अवसर*

Related Stories

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*

July 27, 2026
कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 

July 27, 2026
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*

July 27, 2026

Recent Posts

  • अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • *डी ए वी किरंदुल ने क्लस्टर लेवल खेल- कूद प्रतियोगिता में जीते 49 स्वर्ण*

You may have missed

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*

July 27, 2026
कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 

July 27, 2026
गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*

July 27, 2026
हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*

July 27, 2026

Recent Posts

  • अवैध उर्वरक परिवहन पर सरकार की सख्ती, संयुक्त कार्रवाई में 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद जब्त*
  • कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ  दिया धरना की नारेबाजी 
  • गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय*
  • हिरोली ग्राम पंचायत बनी एनएमडीसी बैलाडीला कबड्डी लीग सीजन-1 की चैंपियन*
  • *डी ए वी किरंदुल ने क्लस्टर लेवल खेल- कूद प्रतियोगिता में जीते 49 स्वर्ण*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.