Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • आरएसएसडीआई का वार्षिक राज्य स्तरीय सम्मेलन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

आरएसएसडीआई का वार्षिक राज्य स्तरीय सम्मेलन

Purushottam Manhare December 20, 2024

Raipur

भारतवर्ष की 50 वर्षों से ज्यादा पुरानी सबसे बड़ी डायबिटीज में रिसर्च और चिकित्सकों की शिक्षाके लिए अग्रणी संस्था आरएसएसडीआई (Research Society for the Study of Diabetes in India) का वार्षिक सम्मेलन रायपुर में 21 और 22 दिसंबर को परंपरा गार्डन वीआईपी रोड पर आयोजित हो रहा है।
RSSDI (भारत में मधुमेह के अध्ययन के लिए अनुसंधान सोसायटी) एशिया में मधुमेह से पीड़ित लोगों की देखभाल के लिए समर्पित चिकित्सकों का सबसे बड़ा संघ है। RSSDI का उद्देश्य भारत में मधुमेह अनुसंधान का संचालन और सुविधा प्रदान करना है, जिसका मधुमेह नैदानिक ​​अभ्यास और स्थिति की रोकथाम और प्रबंधन पर सीधा प्रभाव पड़ता है। यह लगभग 12000 से अधिक सदस्यों और साढे चार सौ से अधिक जिला स्तरीय कोऑर्डिनेटर की सम्मिलित संस्थान है।
आरएसएसडीआई की राजकीय इकाई के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर स्मित श्रीवास्तवने बताया कि यह संस्था साल भर राज्य में अपने 400 से अधिक सदस्यों के साथ निरंतर डायबिटीज के रोगियों का निदान और उपचार के लिए समय-समय पर संगोष्ठी, सम्मेलनऔर कार्यशालाओं का आयोजन करती है। डॉ स्मित श्रीवास्तव ने यह भी बताया की इस सम्मेलन में देश भर के 17 डायबिटीज के एक्सपर्ट और राज्य के 41 विशेषज्ञ अपने व्याख्यान और कार्यशालाओं के माध्यम से राज्य के लगभग 350 भागीदार चिकित्सकों को शिक्षित और प्रशिक्षित करेंगे।
इस सम्मेलन के साइंटिफिक अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर संजय वर्मा ने बताया की दो दिवसीय सम्मेलन मेंमधुमेह पर चर्चा करने के लिएअतिविशिष्ट विषयों का चयन कर एक ऐसा कार्यक्रम बनाया गया है जो गर्भस्थ शिशु में मधुमेह की समस्या, निदानऔर उपचार से लेकर जर अवस्था में आने वाली मधुमेह से उत्पन्न जटिलताएं जैसे किडनी, नसों की और हृदय की संवृति को रखा गया है। अजातिक मधुमेह, मधुमेह उत्क्रमण, प्रीडायबिटीज जैसे विषयों पर चर्चा होगी जिसके द्वारा ऐसी असाधारण मधुमेह और मधुमेह से बिना दवा के निजात पाने की नवीनतम विधियो पर परिचर्चा होगी।
ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ अरुण केडिया ने बताया कि इस सम्मेलन में आरएसएसडीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विजय विश्वनाथन एवं सेक्रेटरी डॉक्टर संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ जुगल किशोर शर्मा के साथभी सम्मिलित होंगे। उन्होंने प्रसन्नता के साथ यह भी उल्लेखित कियाकि इस वर्ष से संस्था “डॉक्टर क्रांति कुमार श्रीवास्तव ओरेशन अवार्ड” प्रारंभ करने जा रही है जो डायबिटीज की रिसर्च में अग्रणी विषय पर अति विशिष्ट विशेषज्ञ को उसके व्याख्यान के लिएपुरस्कृत किया जाएगा इस वर्ष यह पुरस्कार चेन्नई के डॉक्टर विजय विश्वनाथन को दिया जा रहा है उनकी मधुमेह में अग्रणी रिसर्च की सम्मेलन में रिजर्वेशन अवार्ड व्याख्यान के द्वारा दौरान प्रस्तुति होगी।
कार्यकारणी के सदस्य डॉ फिरोज़ मेमन ने जाहिर किया की इसके साथ ही पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर जी बी गुप्ता एवं संचालक चिकित्सा शिक्षा प्रोफेसर डॉक्टर यू एस पैंकरा की अध्यक्षता में उद्घाटन समारोह के दौरान डायबिटीज क्विज का पारितोषिक वितरण किया जाएगा साथ ही डॉक्टर राका शिवहरे की आगामी वर्ष की टीम का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न होगा। कार्यकारिणी के सदस्य डॉक्टर अनुराग अग्रवाल और डॉ पंकज मोटघरे ने बताया की पूर्व के वर्षों में डॉक्टर प्रवीण काल्विट, डॉक्टर अभिजीत रॉयज़ादा एवं डॉक्टर पवन अग्रवाल के सफल प्रयासों के कारण इस वर्ष के आरएसएसडीआई सम्मेलन में राज्य भर के चिकित्सकों में सम्मिलित होने के लिए कौतूहल और उत्साह बढ़ा हुआ हैऔर इस वर्ष की कार्यकारिणी द्वारा मधुमेह पर चर्चा के लिए ऐसे विषयों का चयन किया गया है जो दुरांचल में रह रहे चिकित्सकों की दैनिक दुविधाओं को सरल कर सके, उन्हें डायबिटीज केउपचार के अलावा, जनसाधारण में इसके रोकथाम में सहायक सिद्ध हो।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news

Post navigation

Previous स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय रामटेके के मार्गदर्शन में दंतेवाड़ा जिले में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Next पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने PET मशीन खरीदी में अनियमितता का उठाया मुद्दा, रीपा के तहत औद्योगिक पार्क स्थापना एवं पीएम ग्राम सड़क योजना सहित स्वास्थ्य सेवा के विषय में पूछा प्रश्न*

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.