Skip to content
July 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पीडब्ल्यूडी में करोड़ो के निर्माण कार्यों का भुगतान अटका
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

पीडब्ल्यूडी में करोड़ो के निर्माण कार्यों का भुगतान अटका

Purushottam Manhare December 22, 2024

0 आर्थिक संकटों से जूझ रहे ठेकेदार
0 श्रमिकों व सामग्री के भुगतान में दिक्कतें
0 विभाग में बताई जा रही फंड की कमी

रायपुर।
छत्तीसगढ़ में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत चल रहे करोड़ों रुपए के विभिन्न सड़क, पुल-पुलिये व भवन निर्माण कार्यों का भुगतान लटक गया है। पिछले चार-पांच महीनों से ठेकेदारों को राशि का भुगतान नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते उन्हें निर्माणाधीन कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, निर्माण कार्यों में लगे हजारों मजदूरों और निर्माण सामग्री के भुगतान में भी दिक्कतें आ रही हैं। जबकि चालू वित्तीय वर्ष का यह आखिरी महीना होन के कारण ठेकेदारों पर निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने के लिए दबाव भी बनाया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के बाद से छोटे-बड़े सभी ठेकेदार आर्थिक संकटों से जूझ रहे हैं। जो निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनका भी भुगतान लंबित है। राज्य में वर्तमान में एक हजार करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न निर्माण कार्य चल रहे हैं। वहीं, ठेकेदारों का करीब 2 से 3 सौ करोड़ रुपए का भुगतान बकाया बताया जा रहा है। लंबित राशि के भुगतान को लेकर लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारी अधिकारी भी कोई रुचि नहीं ले रहे हैं और न ही राज्य शासन स्तर पर कोई ठोस पहल की जा रही है। लंबित राशि के जल्द भुगतान के लिए प्रदेशभर के ठेकेदार विभागीय मंत्री और मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करने वाले हैं। दूसरी ओर अधिकारियों सूत्रों का कहना है कि विभाग में फंड की कमी होने की वजह से कई निर्माण कार्यों पर विपरीत असर पड़ रहा है। इसी महीने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता भी प्रभावशील होने वाली। इसके बाद ठेकेदारों को बकाया राशि के भुगतान में और भी दिक्कतें होंगी तथा आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

वर्जन…
लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों का भुगतान लंबित होने से ठेकेदारों को निर्माण कार्य को पूरा करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य शासन से मांग है कि लंबित राशि का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए, जिससे निर्माण कार्यों में तेजी आ सके। – बीरेश शुक्ला, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कॉन्ट्रेक्टर्स एसोसिएशन

वर्जन…
लोक निर्माण विभाग में चल रहे निर्माण कार्यों के भुगतान में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। ठेकेदारों को नियमित रूप से राशि का भुगतान किया जा रहा है। – केके पीपरी,  प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग

वर्जन…
लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों व ठेकेदारों को दिए गए हैं। विभाग में बकाया राशि के भुगतान के संबंध में अधिकारियों से जानकारी मांगी गई है। अगर राशि के भुगतान में कहीं दिक्कत है, तो उसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। – अरुण साव, उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में आदिवासियों को वन आवासीय पट्टा, किसानों को कृषि पम्प एवं पीएम फसल बिमा योजना सहित नई औद्योगिक नीति के संबंध में पूछा प्रश्न*
Next श्री दिगंबर जैन परवार जैन समाज कोर ग्रुप की बैठक सम्पन्न : विभिन्न आवश्यक मुद्दों पर विचार किया गया

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.