अबूझमाड़।
जिला नारायणपुर/दंतेवाड़ा के अबूझमाड़ क्षेत्र में आज पांच जनवरी को दोपहर 2 बजे नक्सल विरोधी सर्च अभियान में चार जिले दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर एवं कोंडागांव की डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में सर्च अभियान पर निकली थी इसी। दौरान यहां पर नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई इस मुठभेड़ में हमारे सुरक्षा बलों के जवानों के जवाबी कार्रवाई में अब तक दो महिला नक्सली सहित 4 वर्दीधारी नक्सलियों ढ़ेर हो गये और उनके शव भी बरामद कर ली गई है।
साथ ही AK 47, SLR Rifle जैसे automatic weapons सहित भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ एवं सर्च अभियान अभी भी जारी है।नक्सल विरोधी सर्च अभियान में चार जिले दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर एवं कोंडागांव की डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में सर्च अभियान में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों और नक्सलियों के मध्य 04/01/2025 के शाम से रुक रुक कर मुठभेड़ हो रही है।सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक दो महिला नक्सली सहित 4 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए है। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है
सर्च में अभियान में AK 47, SLR जैसे आटोमैटिक हथियार बरामद की गई है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ एवं सर्च अभियान जारी है।विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद मिल पाएगी।






![]()


