Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • छत्तीसगढ़ में शौण्डिक समाज का 2 दिवसीय भव्य सम्मेलन, मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य लोग होंगे शामिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शौण्डिक समाज का 2 दिवसीय भव्य सम्मेलन, मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य लोग होंगे शामिल

Purushottam Manhare January 6, 2025

अखिल भारतीय शौण्डिक राष्ट्रीय सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन, समाज की एकता और विकास पर होगा मंथन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 11 और 12 जनवरी 2025 को 2 दिवसीय अखिल भारतीय शौण्डिक राष्ट्रीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय शौण्डिक संघ के तत्वावधान में विधानसभा रोड स्थित लोटस रिसॉर्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा।

आपको बता दें कि, कुछ दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवरतन प्रसाद गुप्ता, प्रदेश संयोजक श्री श्याम किशोर गुप्ता, प्रमुख सलाहकार श्री ओम प्रकाश गुप्ता और श्री सुरेश प्रसाद गुप्ता सहित शौण्डिक समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए सम्मेलन की सफलता की कामना की थी।

शौण्डिक समाज का यह सम्मेलन समाज की एकता, समृद्धि और योगदान पर केंद्रित होगा। कार्यक्रम में समाज के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल, मॉरिषस से भी सजातीय बंधु भाग लेने आ रहे है।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में 11 जनवरी को सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता अखिल भारतीय शौण्डिक संघ के सभापति प्रो. राम अवतार महतो करेंगे। अति विशिष्ट अतिथियों में डॉ. पूर्णेदु सक्सेना, क्षेत्र संघचालक (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) और मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं रायपुर के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल होंगे।

शाम 3:30 बजे के सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह (विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री) और अति विशिष्ट अतिथि श्री श्याम बिहारी जायसवाल (मंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के दौरान, सांस्कृतिक संध्या का आयोजन 11 जनवरी की शाम 7:30 बजे से प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें समाज के प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ कोलकाता से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि श्री योगेश अग्रवाल (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन) और छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय गायिका, अभिनेत्री सुश्री मोना सेन विशेष रूप से मौजूद रहेंगी।

दूसरे दिन परिचर्चा और चिंतन

12 जनवरी को समाज की एकता, सामाजिक उत्तरदायित्व, युवाओं का भविष्य, और वैवाहिक परंपराओं पर चर्चा के लिए परिचर्चा और चिंतन सत्र का आयोजन होगा। यह सत्र समाज के विकास और सहयोग को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित रहेगा।

रजिस्ट्रेशन एवं सहभागिता का आह्वान, आयोजकों ने सभी समाजबंधुओं से इस महत्वपूर्ण आयोजन में पंजीकरण कर भाग लेने की अपील की है। यह आयोजन समाज की एकता और विकास को नई दिशा प्रदान करने का माध्यम बनेगा।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous डॉ. सोमनाथ ने छत्तीसगढ़ की स्काउटिंग को नई ऊंचाई पर ले जाने किया आह्वान*
Next महाप्रबंधक  तरुण प्रकाश द्वारा कोचिंग डिपो, बिलासपुर में स्थित मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री का निरीक्षण

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.