Skip to content
October 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी*
  • राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी*

Purushottam Manhare January 6, 2025

 

*जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना और ओडिशा में रेल ढ़ांचा परियोजनाओं के शुभारंभ से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और इन क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक विकास में मदद मिलेगी: प्रधानमंत्री*

*आज देश विकसित भारत की संकल्प सिद्धि में जुटा है और इसके लिए भारतीय रेलवे का विकास बहुत महत्वपूर्ण है: प्रधानमंत्री*

*हम भारत में रेलवे के विकास को चार मापदंडों पर आगे बढ़ा रहे हैं। पहला- रेलवे ढ़ांचे का आधुनिकीकरण, दूसरा- रेलवे के यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं, तीसरा- रेलवे की देश के कोने-कोने में कनेक्टिविटी और चौथा- रेलवे से रोजगार सृजन और उद्योगों को मददः प्रधानमंत्री*

*आज भारत रेल लाइनों के शत-प्रतिशत विद्युतीकरण के करीब है, हमने रेलवे की पहुंच का भी निरंतर विस्तार किया है: प्रधानमंत्री*

06 जनवरी 2025

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने नए जम्मू रेलवे डिवीजन का उद्घाटन किया। उन्होंने पूर्वी तटीय रेलवे के रायगढ़ रेलवे मंडल भवन की आधारशिला भी रखी और तेलंगाना में चरलापल्ली नए टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन किया।

श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर सबको अपनी शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि गुरु गोविंद सिंह की शिक्षाएं और जीवन एक सुदृढ़ और समृद्ध राष्ट्र के दृष्टिकोण के लिए प्रेरित करते हैं। आवागमन संपर्क में भारत की तेज प्रगति की सराहना करते हुए श्री मोदी ने कहा कि 2025 के आरंभ में ही भारत ने अपने मेट्रो रेल नेटवर्क को 1000 किलोमीटर से अधिक तक विस्तारित करने के साथ अपनी पहल को गति दे दी है। उन्होंने कल दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं के शुभारंभ के साथ-साथ दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नमो भारत ट्रेन के उद्घाटन का उल्लेख किया। श्री मोदी ने कहा कि आज का कार्यक्रम इस बात को फिर प्रमाणित करता है कि सारा देश एक साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है और जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और तेलंगाना में आरंभ की गई रेल परियोजनाएं देश के उत्तर, पूर्व और दक्षिण क्षेत्रों के लिए आधुनिक आवागमन संपर्क की एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने फिर दोहराया कि सबका साथ, सबका विकास का मंत्र विकसित भारत की भविष्यदृष्टि को वास्तविकता में बदल रहा है। उन्होंने इन परियोजनाओं के लिए संबंधित राज्यों के लोगों और देश के सभी नागरिकों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में समर्पित माल ढुलाई गलियारे जैसे आधुनिक रेल नेटवर्क पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि ये विशेष गलियारे नियमित पटरियों पर बोझ कम करेंगे और उच्च गति की रेल गाड़ियो का अधिक परिचालन होगा। श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि मेड इन इंडिया को बढ़ावा देने के साथ रेलवे में भी परिवर्तनकारी सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेट्रो और रेलवे के लिए आधुनिक कोच विकसित किए जा रहे हैं। स्टेशनों को पुनर्विकसित किया जा रहा है, स्टेशनों पर सौर पैनल लगाए जा रहे हैं और रेलवे स्टेशनों पर एक स्टेशन, एक उत्पाद की दुकानें खोली जा रही हैं। ये सभी पहल रेलवे क्षेत्र में रोजगार के लाखों नए अवसर उत्पन्न कर रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में लाखों युवाओं को रेलवे में स्थायी सरकारी नौकरियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि नए रेल कोच बनाने वाली फैक्ट्रियों में कच्चे माल की मांग से अन्य क्षेत्रों में भी रोजगार के अधिक अवसर उत्पन्न हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि रेल संबंधित विशेष कौशल को ध्यान में रखते हुए देश का पहला गति-शक्ति विश्वविद्यालय भी स्थापित किया गया है। रेलवे नेटवर्क के विस्तार के साथ ही नए रेल मंडल और मुख्यालय स्थापित किए जा रहे हैं, जिसका लाभ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और लेह-लद्दाख जैसे क्षेत्रों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लाइन के साथ ही जम्मू-कश्मीर रेल बुनियादी ढांचे में नई उपलब्धि हासिल कर रहा है, जिसकी चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। श्री मोदी ने कहा कि दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज- चिनाब ब्रिज का निर्माण पूरा होने से यह शेष भारत से इस क्षेत्र को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और लेह-लद्दाख के लोगों को काफी सुविधा होगी।

श्री मोदी ने कहा कि अंजी खड्ड ब्रिज भी इस परियोजना का हिस्सा है जो देश का पहला केबल आधारित रेलवे पुल है । उन्होंने कहा कि चिनाब ब्रिज और अंजी खड्ड पुल इंजीनियरिंग के बेजोड़ उदाहरण हैं जो क्षेत्र में आर्थिक प्रगति और समृद्धि को बढ़ावा देते हैं।

प्रधानमंत्री ने इसका उल्लेख किया कि ओडिशा में प्रचूर प्राकृतिक संसाधन और विशाल समुद्र तट है जिससे वहां अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 70,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेलवे परियोजनाएं चल रही हैं, साथ ही सात गति शक्ति कार्गो टर्मिनलों की भी स्थापना की गई है, जिससे व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिल रहा है। श्री मोदी ने कहा कि आज ओडिशा में रायगढ़ रेलवे मंडल की आधारशिला रखी गई है, जो राज्य के रेलवे अवसंरचना ढांचे को मजबूती देगा और इससे विशेष कर दक्षिण ओडिशा में पर्यटन, व्यवसाय और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा जहां बड़ी संख्या में आदिवासी परिवार रहते हैं।

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में चरलापल्ली नए टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन करते हुए आउटर रिंग रोड से जुड़कर क्षेत्रीय विकास को बढ़ाने की इसकी क्षमता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आउटर रिंग रोड से जुड़ा यह स्टेशन क्षेत्र में विकास को काफी बढ़ावा देगा। श्री मोदी ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एस्केलेटर, सौर ऊर्जा से संचालित आधुनिक सुविधाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह संवहनीय बुनियादी ढांचे के निर्माण की दिशा में बढ़ता कदम है। उन्होंने कहा कि नया टर्मिनल सिकंदराबाद, हैदराबाद और काचीगुडा के मौजूदा स्टेशनों पर भीडभाड़ का दबाव कम करेगा जिससे लोगों की यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसी परियोजनाएं जीवन को सुगम बनाने के साथ ही भारत के व्यापक बुनियादी ढांचे के लक्ष्यों के साथ तालमेल बिठाते हुए व्यापार सुगमता भी बढ़ाती हैं। श्री मोदी ने कहा कि भारत अभी एक्सप्रेसवे, जलमार्ग और मेट्रो नेटवर्क सहित बड़े स्तर पर बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रहा है। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डों की संख्या 2014 में 74 से बढ़कर आज 150 से अधिक हो गई है और देश भर में मेट्रो सेवाओं का विस्तार 5 शहरों से 21 शहरों तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं विकसित भारत की दिशा में व्यापक भविष्य योजना का हिस्सा हैं, जो अब इस देश के प्रत्येक नागरिक का मिशन है।

भारत की प्रगति के प्रति भरोसा व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर विकास को और गति देंगे। उन्होंने इन सभी उपलब्धियों के लिए देश के लोगों को बधाई दी और राष्ट्र निर्माण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में केंद्रीय रेल, सूचना और प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री श्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री श्री वी. सोमन्ना, राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू, केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार, ओडिशा के राज्यपाल श्री जिष्णु देव वर्मा, तेलंगाना के राज्यपाल श्री हरि बाबू कंभमपति, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री श्री उमर अब्दुल्ला, तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री ए रेवंत रेड्डी और ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

*पृष्ठभूमि*

जम्मू-कश्मीर में आवागमन संपर्क और अधिक बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री ने नए जम्मू रेलवे डिवीजन का उद्घाटन किया। उन्होंने पूर्वी तटीय रेलवे के रायगढ़ रेलवे मंडल की आधारशिला भी रखी और तेलंगाना में चरलापल्ली नए टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन किया।

पठानकोट-जम्मू-उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला- भोगपुर-सिरवाल-पठानकोट, बटाला-पठानकोट और पठानकोट से जोगिंदर नगर सेक्शनों को मिलाकर 742.1 किलोमीटर लंबे जम्मू रेलवे डिवीजन स्थापित होने से जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों को काफी लाभ होगा, लोगों की काफी पुरानी लंबित आकांक्षाएं पूरी होंगी और भारत के अन्य हिस्सों से रेल संपर्क में सुधार होगा। इससे रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे, बुनियादी ढांचे का विकास होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास होगा।

तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी जिले में चरलापल्ली नए टर्मिनल स्टेशन को लगभग 413 करोड़ रुपये की लागत से दूसरे प्रवेश मार्ग के प्रावधान के साथ नए कोचिंग टर्मिनल के तौर पर विकसित किया गया है। पर्यावरण अनुकूल इस टर्मिनल में बेहतर यात्री सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इससे सिकंदराबाद, हैदराबाद और काचेगुडा में स्थित शहर के मौजूदा कोचिंग टर्मिनलों पर भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने पूर्वी तटीय रेलवे के रायगढ़ रेलवे मंडल भवन की आधारशिला भी रखी। इससे ओडिशा, आंध्र प्रदेश और आस-पास के क्षेत्रों में आवागमन संपर्क में सुधार होगा और क्षेत्र के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: National news

Post navigation

Previous महाप्रबंधक  तरुण प्रकाश द्वारा कोचिंग डिपो, बिलासपुर में स्थित मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री का निरीक्षण
Next राजधानी के 15 प्रमुख चौक-चौराहों में ट्रैफिक होगा दुरूस्त, व्यस्तम मार्गाें से अतिक्रमण हटाकर बढ़ाई चौड़ाई*

Related Stories

छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका ज्योग्राफर्स टुडे का विमोचन
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका ज्योग्राफर्स टुडे का विमोचन

October 24, 2026
अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2027* ( 20 दिसंबर 2027 को होगी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा )
  • राष्ट्रीय

अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र 2027* ( 20 दिसंबर 2027 को होगी राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा )

October 16, 2026
भीम पेमेंट्स ऐप के ज़रिए तुरंत एनपीएस खाता खोलने की सुविधा
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

भीम पेमेंट्स ऐप के ज़रिए तुरंत एनपीएस खाता खोलने की सुविधा

October 15, 2026

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स के प्रस्तावित नया भवन पर सुझाव एवं चर्चा
  • कैट ट्रांसपोर्ट के प्रदेश अध्यक्ष  नवीन शर्मा ‘देश के सुपर सारथी सम्मान’ कार्यक्रम में हुए शामिल
  • छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका ज्योग्राफर्स टुडे का विमोचन
  • कैट दिल्ली प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार अहमदाबाद में राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में शामिल होंगे, कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी*
  • छत्तीसगढ़ के तीरंदाजों को‌ जो कोई कोच ओलिंपिक में पहुंचाएगा उसको तीरंदाजी संघ 5 लाख रु का नगद पुरस्कार देगा: कैलाश मुरारका

You may have missed

छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स के प्रस्तावित नया भवन पर सुझाव एवं चर्चा
  • Uncategorized

छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स के प्रस्तावित नया भवन पर सुझाव एवं चर्चा

October 24, 2026
कैट ट्रांसपोर्ट के प्रदेश अध्यक्ष  नवीन शर्मा ‘देश के सुपर सारथी सम्मान’ कार्यक्रम में हुए शामिल
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कैट ट्रांसपोर्ट के प्रदेश अध्यक्ष  नवीन शर्मा ‘देश के सुपर सारथी सम्मान’ कार्यक्रम में हुए शामिल

October 24, 2026
छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका ज्योग्राफर्स टुडे का विमोचन
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका ज्योग्राफर्स टुडे का विमोचन

October 24, 2026
कैट दिल्ली प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार अहमदाबाद में राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में शामिल होंगे, कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कैट दिल्ली प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार अहमदाबाद में राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में शामिल होंगे, कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी*

October 24, 2026

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स के प्रस्तावित नया भवन पर सुझाव एवं चर्चा
  • कैट ट्रांसपोर्ट के प्रदेश अध्यक्ष  नवीन शर्मा ‘देश के सुपर सारथी सम्मान’ कार्यक्रम में हुए शामिल
  • छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका ज्योग्राफर्स टुडे का विमोचन
  • कैट दिल्ली प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार अहमदाबाद में राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में शामिल होंगे, कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी*
  • छत्तीसगढ़ के तीरंदाजों को‌ जो कोई कोच ओलिंपिक में पहुंचाएगा उसको तीरंदाजी संघ 5 लाख रु का नगद पुरस्कार देगा: कैलाश मुरारका
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.