Skip to content
July 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • धर्मांतरण भाजपा के लिये राजनैतिक हथियार वह निदान नहीं चाहती – दीपक बैज*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

धर्मांतरण भाजपा के लिये राजनैतिक हथियार वह निदान नहीं चाहती – दीपक बैज*

Purushottam Manhare January 8, 2025

*भाजपा और सरकार के संरक्षण में प्रदेश में धर्मांतरण की घटनायें बढ़ गयी*

रायपुर/08 जनवरी 2025। धर्मांतरण को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने अपनी पहली बैठक में ही वह दावा किया था कि नया “धर्म स्वातंत्र विधेयक” का ड्राफ्ट तैयार है, 60 दिन के भीतर लागू हो जायेगा, लेकिन 1 साल बीतने के बाद आज तक मौन है। राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है प्रदेश के शहरी एवं मैदानी क्षेत्रों में भी धर्मांतरण की घटनायें बढ़ गयी है। भाजपा खुद धर्मांतरण को बढ़ावा देती है फिर वर्ग संघर्ष करवाती है विपक्ष में रहते हुये धर्मांतरण के नाम पर फसाद करने वाले भाजपाई पिछले एक साल से प्रदेश में होने वाली धर्मांतरण की घटनाओं पर चुप्पी साध लिये है। यही नहीं खबरें तो यह भी आ रही है कि धर्मांतरण कराने वालों को सत्तारूढ़ दल का संरक्षण मिला हुआ है। जशपुर, बस्तर में धर्मांतरण की घटनाओं के बाद भाजपा की खामोशी इस बात का प्रमाण है कि इन घटनाओं को उसका समर्थन है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जबरन धर्मांतरण को सुप्रीम कोर्ट ने देश के लिये बड़ी समस्या बताया था, तथा कानून बनाने के लिये केन्द्र से कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय के बाद केन्द्र में बैठी मोदी सरकार का यह कर्तव्य बन जाता है कि जबरन धर्मांतरण के खिलाफ वह पूरे देश में एक कानून बनाये। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को एक साल से अधिक हो गया, लेकिन मोदी सरकार इस पर मौन है। भारतीय जनता पार्टी धर्मांतरण को लेकर देश भर में अफवाह फैलाने और राजनीति करने का काम करती है। जब इस मामले में ठोस पहल करने या कानून बनाने की बात आती है तब भाजपा की नीयत में खोट साफ नजर आता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धर्मांतरण और सांप्रदायिकता पर सिर्फ राजनीति करना चाहती है। वह नही चाहती इस समस्या का कोई ठोस निदान हो। कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को चुनौती देती है वह धर्मातरण को लेकर विशेष तौर पर छत्तीसगढ़ में धर्मातरण को लेकर श्वेत पत्र जारी करें। भारतीय जनता पार्टी की रमन सरकार में कितने चर्च बने थे और कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार के दौरान कितने चर्च बने थे, स्थितियों स्पष्ट हो जायेंगी। भाजपा जनता पार्टी की जब-जब प्रदेश में सरकार रहती है वे स्वयं धर्मातरण को बढ़ावा देती है ताकि इस मुद्दे पर बयानबाजी करके मता का ध्रुवीकरण कर सके। भारतीय जनता पार्टी को हिन्दुत्व से, सनातन से कोई मतलब नहीं है। वो अपनी राजनीति करने के उद्देश्य से इस प्रकार की चीजों को प्रचारित प्रसारित करती है। छत्तीसगढ़ में भी धर्मांतरण की जो बातें उसके पीछे भारतीय जनता पार्टी है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई दंतेवाड़ा,,पत्रकार मुकेश के हत्त्यारो को फाँसी देने की मांग
Next छत्तीसगढ़ शौण्डिक समाज का भव्य सम्मेलन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल

Related Stories

मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र

July 26, 2026
युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*

July 26, 2026
सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

July 26, 2026

Recent Posts

  • मोबाइल, कम्प्यूटर के अत्यधिक उपयोग से दृष्टि कमजोर होने की संभावना डॉ. दिनेश मिश्र
  • युवा CAIT द्वारा निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन, व्यापारियों ने सीखी Whatsapp AI की उपयोगी तकनीकें*
  • कैट की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक से “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान का राष्ट्रव्यापी आह्वान*
  • सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • Online Mostbahis Oyna Sanal Link Turkie

You may have missed

कैट की दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी बैठक से “हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा” अभियान का राष्ट्रव्यापी आह्वान*
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.