रायपुर।
राजधानी रायपुर के सिंधु भवन बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर में 8 फ़रवरी को नि शुल्क सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया जाएगा उक्त जानकारी आज चंद्रवती साहू एवं शत्रुहन लाल साहू ने दी। उन्होंने बताया कि विवाह के लिए अभी तक 11 प्रविष्ट प्राप्त हो चुकी है और 10 जोड़ों की और आने की सम्भावना है। उन्होंने बताया की यह नि शुल्क आदर्श सामूहिक विवाह में सभी स्व जातीय जोड़ें का विवाह कराया जाएगा।


