रायपुर।
अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष जे. एस. शिंदे के 75 वें जन्म दिवस के अवसर पर देश में 75000 युनिट ब्लड डोनेशन का लक्ष्य रखा गया है, जिसे गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में सम्मिलित किया जा सके। इसी कम में जिला दवा विक्रेता संघ रायपुर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन 24.01.2025 दिन शुक्रवार समय :- सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक स्थान :- मॉडल ब्लड सेंटर, डॉ भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, (मेकाहारा) रायपुर (छ.ग.) में किया जाएगा।








![]()


जे.एस. शिंदे दवा व्यापार एवं दवा व्यवसायी के हित के लिये हमेशा राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करते आ रहे है। जिसका लाभ हम सबको मिल रहा है। आज हमें उन्हें उपहार स्वरूप कुछ देने का अवसर मिला है वो भी “रक्त दान जीवनदान के रूप में तो आइये इस नेक कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले एवं हमारे दुकान से हम स्वयं, हमारे परिवार के सदस्यगण, हमारे मित्रगण, हमारे दुकान के कर्मचारीगण सहयोगी आदि। रक्त दान देकर गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड का हिस्सा बने । रक्त दान देने वाले साथियों को ‘अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ’ एवं छत्तीसगढ़ केमिस्ट एवं डिस्ट्रीब्युटर एसोसियेशन द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।
