Skip to content
July 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • महिला टेक्नीशियन ने विधायक के घर लगाया स्मार्ट मीटर
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

महिला टेक्नीशियन ने विधायक के घर लगाया स्मार्ट मीटर

Purushottam Manhare January 24, 2025

 कहा बेटियों को लेकर माता-पिता बदलें नजिरया
– विधायक भरतभाई किकूभाई पटेल घर लगा स्मार्ट मीटर
– महिला टेक्नीशियन उजाला रमेशभाई पटेल ने इंस्टॉल किया मीटर

सुरत: आधुनिकता और बदलाव को सबसे पहले अपनाने वाला गुजरात ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले स्मार्ट मीटर को भी बड़ी तेजी से अपनाने लगा है। इसे अपनाने में जनप्रतिनिधि सबसे आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में वालासाड विधानसभा से विधायक भरतभाई किकूभाई पटेल ने अपने घर पर स्मार्ट मीटर इंस्टाल करवाया। उन्होंने आम लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर ऊर्जा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव है, जो बिजली उपभोक्ताओं के बिजली उपयोग का अधिकार देता है। हम अपनी ऊर्जा खपत को आसानी से देख और नियंत्रित कर सकते हैं। इसलिए सभी को स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए आगे आना होगा, तभी गुजरात के विकास की गाड़ी और तेजी से चल सकेगी।
विधायक भरतभाई किकूभाई पटेल के घर स्मार्ट मीटर इंस्टालेशन के दौरान चर्चा के केंद्र रही महिला फील्ड टेक्नीशियन उजाला रमेशभाई पटेल। उजाला का जीवन उन तमाम लड़कियों के लिए प्रेरणा जो मजबूरी के नाम पर स्कूली शिक्षा बीच में ही छोड़कर घर बैठ जाती हैं। वहीं उजाला ने हार नहीं मानी और इलेक्ट्रीशियन की पढ़ाई पूरी की। उजाला की मेहनत रंग लाई और अबतक जहां फील्ड टेक्नीशियन के काम को लड़कों के लिए ही माना जाता था, वहीं उजाला टेक्नीशियन बनकर स्मार्ट मीटर तो लगा ही रही हैं। साथ ही वह महिला सशक्तीकरण का संदेश भी दे रही हैं कि आज अंतिरक्ष में पहुंचने से लेकर टेक्नीशियन समेत किसी भी काम में महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं हैं। उजाला ने शनिवार को वालासाड विधानसभा से विधायक भरतभाई किकूभाई पटेल के घर पर स्मार्ट मीटर इंस्टाल किया।
इस मौके पर उजाला कहती हैं कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं आत्मनिर्भर हूं और फील्ड टेक्नीशियन के रूप में अपनी पहचान बना रही हूं। इससे भी बड़ी बात यह है कि इस काम की वजह से ही आज मुझे जनप्रतिनिधि के घर पर स्मार्ट मीटर लगाने का अवसर मिला। उजाला लड़कियों को लेकर समाज की सोच को बदलने की बात भी कहती हैं। उनका कहना है कि कई करणों से आज भी गांवों में लड़कियां अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाती हैं। इसके लिए माता-पिता भी जिम्मेदार हैं। क्योंकि, कक्षा 8वीं या 10वीं के बाद अपनी बेटियों को घर बैठा देते हैं या उसकी शादी कर देते हैं। मैं इस मामले में सौभाग्यशाली हूं कि मेरे माता-पिता ने मुझे मेरे मन के मुताबिक शिक्षा पाने और नौकरी करने में मेरा साथ दिया है। उजाला कहती हैं कि सभी माता-पिता को अपना नजिरया बदलने की जरूरत है। तभी लड़कियां आत्मनिर्भर हो सकती हैं और सही मायने में महिला सशक्तकरण का उद्देश्य पूरा हो सकता है। सिर्फ सरकार के चाहने से कुछ नहीं होगा, इस बदलाव के लिए समाज को आगे आना होगा।
आपको बता दें कि स्मार्ट मीटर ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में एक क्रांति की तरह बनकर आया है। केंद्र सरकार की इस जन-हितैषी योजना को देश के सभी राज्य आगे आकर अपना रहे हैं। आमलोगों को स्मार्ट मीटर को लेकर विश्वास बढ़े इसलिए जनप्रतिनिधि सबसे पहले अपने घरों में इसे लगवा रहे हैं। भरतभाई किकूभाई पटेल का प्रयास भी इसी दिशा में बढ़ाया गया कदम है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा एमएसएमई के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम में आज गवर्मेंट ई मार्केटप्लेस GeM पोर्टल को लेकर हुई कार्यशाला
Next अबिनाश मिश्रा ने शास्त्री बाजार प्रोजेक्ट में अत्यंत धीमी गति से कार्य को देखकर नाराजगी व्यक्त की एवं ठेकेदार को कार्य को 15 फरवरी तक शत – प्रतिशत पूर्ण करने कहा,

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.