किरंदुल।
किरंदुल नगरी निकाय चुनाव में वार्ड क्रमांक 8 सबसे हॉट सीट मुख्य बाजार मानी जा रही है । यहां से सीपीआई के उम्मीदवार सैय्यद हसन अजहर ने राजनीतिक पार्टियों का समीकरण बिगाड़ते नजर आ रहे हैं इस वार्ड से सैय्यद हसन अजहर जाना पहचाना चेहरा है,आम जनता में उनकी छबि अन्यों से बेहतर है इस कारण से सभी के पसीने छूट रहे हैं इस बार सैयद हसन अजहर मैदान में उतरकर भाजपा व कांग्रेस का गणित बिगाड़ सकते हैं वहीं देखा जाए तो चार निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी रणवीर सिंह चौहान राज प्रसाद गणेश गुप्ता हामिद सिद्दीकी भी मुख्य बाजार से मैदान में डटे हुए हैं वही बीजेपी से राजकुमार सोनी मुख्य बाजार वार्ड क्रमांक 8 से दो बार पार्षद रह चुके हैं। जनता उनके काम को भली भांति जानती है वहीं कांग्रेस से दुर्गा राव है जो पिछली बार निर्दलीय मैदान में थी और दूसरे नंबर पर थी लेकिन इसबार सीपीआई ने जाना पहचाना चेहरा सैयद हसन अजहर को वार्ड क्रमांक 8 से मैदान में उतार दिया ।








![]()


जिससे मुकाबला सीपीआई की तरफ झुकता दिख रहा है और ऐसा हुआ तो सीपीआई चुनाव में एक तरफा जीत दर्ज करता दिख रहा है इस बार की मुख्य बाजार से जीत का परचम लहरा सकती है। फिलहाल तो सारे अटकलें मतगणना के दिन ही साफ हो जाएगा कि कौन किस पर भारी पड़ा । वही इस विषय में सीपीआई के उम्मीदवार सैयद हसन अजहर ने बताया की जनता का भरपूर सपोर्ट व आशीर्वाद मिल रहा है जनता ने पूरी तरह ठान लिया है कि इस बार मुख्य बाजार वार्ड क्रमांक 8 से सीपीआई को लाना है।सैय्यद हसन को लाना है। चारों ओर विकास ही विकास करके दिखाना है।
