रायपुर।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर आज राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल सहित प्रदेश के जेलों में कैदियों का गंगा जल स्नान कराया गया । यह गंगा स्नान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर जेलों में विशेष आयोजन से हुआ।आज प्रदेश के 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल में कैदियों को गंगा जल से स्नान कराया गया।
कैदियों ने आत्मशुद्धि और नैतिक उत्थान के लिए स्नान किया । प्रयागराज महाकुंभ के ऐतिहासिक अवसर पर कैदियों को आध्यात्मिक लाभ देने की सरकार की पहल से जेल प्रशासन ने कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था की, जिसमें कैदियों में उत्साह दिखा।उप मुख्यमंत्री
विजय शर्मा ने इसअवसर पर कहा कि सरकार सुधार और पुनर्वास के लिए आगे भी ऐसे कार्यक्रम चलाएगी।


