रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश के सीए योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और प्रयागराज महाकुंभ के ऐतिहासिक आयोजन और सफल समापन पर बधाई दी साथ ही श्री साय ने महाकुंभ मेला परिसर में साढ़े चार एकड़ भूमि आवंटित करने पर आभार व्यक्त किया ।
सीएम साय ने कहा कि महाकुंभ हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और परंपराओं की अद्भुत झलक प्रस्तुत करता है छत्तीसगढ़ पवेलियन में 50 हजार श्रद्धालुओं ने सुविधाओं का लाभ उठाया और संगम में स्नान का पुण्य प्राप्त किया।








