*1 मार्च 2025 को होगा भव्य आयोजन*
*सभी को मिलेंगे घर गृहस्थी के अनेक सामान*
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आगामी फुलेरा दूज 1 मार्च 2025 को निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया जा रहा है। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल एवं प्रमुख सलाहकार श्री दीनदयाल गोयल ने बताया कि, प्रचार प्रसार मंत्री ज्योति अग्रवाल ने बताया कि इस सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत, उन सभी जाति और सनातन धर्म के परिवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिन्हें अपनी कन्या का विवाह इस सामूहिक आयोजन में निःशुल्क संपन्न कराना है। अग्रवाल समाज की इस योजना का लाभ लेने के लिए छत्तीसगढ़ के अनेक गांवों से लगभग 90 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनके आवेदनों में कुछ त्रुटियां रही, उन्हें निरस्त करते हुए अंतिम तौर पर 51 जोड़े तय कर लिए गए हैं। बीपीएल परिवार के जोड़ों को महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत प्राप्त होने वाली ₹50000 की राशि भी प्रदान करवाई जा रही है। ऐसे लगभग 30 जोड़े हैं जो बीपीएल परिवारों के अंतर्गत पात्रता रखते हैं।






![]()


आयोजन के संयोजक
श्रीमती शोभा केडिया, श्रीमती गुंजा सुल्तानिया, श्री रमेश अग्रवाल ऑक्सीजोन , श्री रमेश बंसल (पटाखा वाले) बनाए गए हैं , इनके नेतृत्व में होने वाले इस कार्यक्रम में रायपुर जिला अग्रवाल संगठन रायपुर जिला महिला अग्रवाल संगठन की पूरी टीम जोर-जोर से लगी हुई है।
प्रांतीय महिला संगठन की प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती गंगा अग्रवाल, महासचिव श्रीमती निधि अग्रवाल, संरक्षिका श्रीमती अनीता अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका अग्रवाल, सचिव श्रीमती सारिका खेतान, रायपुर जिला अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष हरिकेश पालीवाल, सचिव गोविंद अग्रवाल, ने बताया कि
अग्रवाल समाज सदैव से ही सेवा के कार्य करते आ रहा है, सेवा के इस भाव को और ज्यादा विस्तारित करते हुए, समाज का उद्देश्य है कि, कन्या के विवाह में होने वाले अनाप-शनाप खर्च को लेकर जो मां-बाप चिंतित रहते हैं, उन्हें किसी भी प्रकार से यह राहत मिल सके, वैदिक संस्कृति और सनातन धर्म के प्रति परिवारों की रुचि बड़े।
प्रचार प्रसार प्रभारी श्रीमती ज्योति अग्रवाल पंजीयन प्रभारी श्रीमती वर्षा अग्रवाल और श्रीमती संगीता हरलालका ने बताया कि, यह सामूहिक विवाह एकदिवसीय होगा जिसमें संपूर्ण वैदिक रीति से विवाह संपन्न कराए जाएंगे. सामूहिक विवाह में विवाह कराने के इच्छुक तय 51 जोड़ों, का विवाह शानदार पवित्र वातावरण में संपन्न करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है, आर्य समाज की पद्धति से विवाह संपन्न करने के लिए महिला आर्य समाज रायपुर के श्रीमती अर्चना खंडेलवाल जी को इसकी जवाबदारी देते हुए तैयारी पूरी कर ली गई है, श्री विश्वामित्र जी इंदौर से आ रहे हैं वह अपने 51 बटुकों के साथ, इस विवाह को पूरे विधि विधान से संपन्न कराएंगे। इस सामूहिक कन्या विवाह समारोह में सम्मिलित होने वाले वर वधु को अनेक प्रकार के घर गृहस्थी में उपयोग में आने वाली लगभग 70000 रुपए की सामग्री भी भेंट स्वरूप प्रदान की जा रही है, सामूहिक विवाह पूरी तरह से नि:शुल्क होगा,
51 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा गया था, जिसे आशातीत सफलता प्राप्त हो चुकी है,।
कार्यक्रम में आने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी , रायपुर शहर के चारों विधायक सर्व श्री श्री राजेश मूनत , श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू ,श्री सुनील सोनी , पूर्व विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा जी ने अपनी सहमति प्रदान की है, वहीं रायपुर के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे, विधायक श्री संपत अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के प्रमुखसूत्रधार श्री दीनदयाल गोयल ने बताया कि, संपूर्ण कार्यक्रम
विवाह स्थल: होटल एंट्री पॉइंट, ट्रांसपोर्ट नगर, बंजारी माता मंदिर के सामने, रायपुर (छत्तीसगढ़) मैं संपन्न होंगे जहां प्रत्येक जोड़ो के परिवारों से 8-8 सदस्यों की सूची मंगाई गई है उन्हें उनके आवास एवं भोजन की पूरी व्यवस्था 1 मार्च 2025 के लिए होटल एंट्री पॉइंट में ही की गई है।
लगभग 15000 स्क्वायर फीट के पंडाल में, सभी जोड़ों के लिए अलग-अलग हवन कुंड और वेदी की स्थापना की जाएगी। मुख्य आचार्य अपनी आसंदी से मार्गदर्शन देंगे और उनके मार्गदर्शन में बटुकों के द्वारा विवाह विधि संपन्न कराई जाएगी।
संपर्क सूत्र :
1.श्री दीनदयाल गोयल, रायपुर
मो. 98268 32400
2.श्रीमती शोभा केडिया कोरबा
मो. 98279 45040
3.श्री रमेश अग्रवाल (ऑक्सीजोन) रायपुर
मो. 92000 36509
4.श्री रमेश बंसल (फटाका) रायपुर
मो. 91315 98653
उक्तशय की जानकारी प्रचार प्रसार प्रमुख ज्योति अग्रवाल ने प्रदान की ।
*छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन*
*महिला संगठन युवा संगठन*
*रायपुर जिला अग्रवाल संगठन* ,
*रायपुर जिला महिला अग्रवाल संगठन*
प्रांतीय कार्यालय :
श्री हनुमान मार्केट, राठौर चौक, रामसागर पारा, रायपुर
