Skip to content
June 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • गिरौदपुरी धाम में 4 से 6 मार्च तक होगा गुरूदर्शन मेला*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

गिरौदपुरी धाम में 4 से 6 मार्च तक होगा गुरूदर्शन मेला*

Purushottam Manhare March 1, 2025

*श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम*

रायपुर, 01 मार्च 2025/ गिरौदपुरी धाम में इस वर्ष तीन दिवसीय गुरूदर्शन मेला का आयोजन 4 से 6 मार्च 2025 तक होगा। मेला आयोजन समिति की बैठक धर्मगुरु गुरुबालदास साहेब की अध्यक्षता में जिला पंचायत बलौदाबाजार के सभागार में संपन्न हुई, जिसमें मेले की तैयारियों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में राजमाता गुरु प्रवीण माता जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, राजमहंतगण, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, कलेक्टर दीपक सोनी, एसएसपी विजय अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

धर्मगुरु गुरुबालदास साहेब ने बैठक में कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के सम्मान में आयोजित गिरौदपुरी मेला सबकी भागीदारी से शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की अप्रिय गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि गिरौदपुरी मेला श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, जहां लाखों लोग आते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा विशाल जैतखाम के निर्माण के साथ अन्य सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। वहीं, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि मेला समिति के सदस्य मेले की अवधि में व्यवस्थाओं की निगरानी करें और मेले के बाद सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।

बैठक का संचालन कर रहे कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि इस वर्ष मेले के लिए कसडोल एसडीएम आर.आर. दुबे को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। राज्य स्तर से 23 प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की जा रही है। श्रद्धालुओं के पेयजल की व्यवस्था के लिए मेला परिसर में स्थित टंकियों की साफ-सफाई कराकर उसमें जलापूर्ति की जा रही है। मेला स्थल पर जलापूर्ति की व्यवस्था के लिए 30 लाख, 8 लाख और 75 हजार लीटर क्षमता के टंकियां हैं। मंदिर परिसर, महराजी, छाता पहाड़ और पंचकुंडीय स्थानों पर पृथक से पेयजल टंकियों की व्यवस्था की गई है। आवश्यकता अनुसार टैंकरों से भी जल आपूर्ति की जाएगी। गुरु निवास सहित प्रमुख स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात रहेंगी।

सीएचसी कसडोल को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखा गया है। पर्याप्त दवाइयां और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक नगरीय निकाय से दिन में दो बार सफाई कराई जाएगी। मेला स्थल को 5 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। चलित और स्थायी टॉयलेटों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। बिजली आपूर्ति और प्रकाश व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। वेंडिंग जोन बनाया जा रहा है ताकि व्यवस्थित रूप से दुकानें लग सकें। एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि मेले के दौरान तीन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मॉनिटरिंग पुलिस कंट्रोल रूम से होगी। सात जगहों पर दमकल वाहन तैनात किए जाएंगे। अलग-अलग स्थानों पर पुलिस पेट्रोलिंग टीमें गश्त करेंगी। छाता पहाड़ क्षेत्र में वायरलेस सेट भी स्थापित किया गया है। मेला परिसर और आसपास मांस-मदिरा की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित होगी।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous वैज्ञानिक ढंग से सोचें, समझें,और कार्य करें. डॉ. दिनेश मिश्र
Next स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.