Skip to content
July 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जशपुर पर्यटन को बढ़ावा देने सार्थक पहल*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जशपुर पर्यटन को बढ़ावा देने सार्थक पहल*

Purushottam Manhare March 1, 2025

*इंडिगो 6 ई पत्रिका में प्रकाशित हुआ जशपुर का प्राकृतिक सौंदर्य*

रायपुर, 1 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ का जशपुर, अपनी हरी-भरी वादियों, घने जंगलों और रहस्यमयी धुंध भरी पहाड़ियों के कारण पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। जशपुर के मनमोहक प्राकृतिक स्थलों को प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो की हेलो 6 ई पत्रिका के मार्च संस्करण में विशेष रूप से प्रकाशित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पर्यटन को बढ़ावा देने की सार्थक पहल के तहत यह प्रयास किया गया है, ताकि देश-विदेश के पर्यटक जशपुर के अद्भुत प्राकृतिक स्थलों का अनुभव कर सकें।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर को पर्यटन मानचित्र पर नई ऊँचाइयाँ मिल रही हैं। इंडिगो पत्रिका में जशपुर की विशेष प्रस्तुति से निश्चित ही यहाँ पर्यटन को नई गति मिलेगी और देश-दुनिया के सैलानी इस खूबसूरत धरती का आनंद लेने आएंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य के उत्तर सीमावर्ती हिस्से में स्थित जशपुर को प्रकृति ने अद्वितीय उपहारों से नवाजा है। यहां झरने, गुफाएं और रोमांचक ट्रैकिंग स्थलों की भरमार है। देश देखा क्लाइम्बिंग सेक्टर एडवेंचर प्रेमियों के लिए एक शानदार स्थान है, जहां रॉक क्लाइम्बिंग और तारों से सजे आसमान के नीचे कैंपिंग का रोमांच महसूस किया जा सकता है। मधेश्वर पहाड़, जो लगभग 275 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है, भगवान शिव के अवतार के रूप में पूजनीय है। यह दुनिया के सबसे ऊँचे प्राकृतिक शिवलिंग के रूप में जाना जाता है।

जशपुर जिले का दनगरी झरना अपनी मनोरम दृश्यावली से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देता है, वहीं मायाली नेचर कैंप शांति और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा, कैलाश गुफा परिसर और खुड़िया रानी मंदिर जैसे स्थल आध्यात्मिक शांति और प्राचीन सभ्यता की झलक प्रदान करते हैं।

जशपुर से निकटतम हवाई अड्डा रांची का बिरसा मुंडा हवाई अड्डा है, जो लगभग 150 किमी दूर स्थित है। रांची, अंबिकापुर और झारसुगुड़ा निकटतम रेलवे स्टेशन हैं। जशपुर राष्ट्रीय राजमार्गों से प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। पर्यटन को सुगम बनाने के लिए सरना एथनिक रिसॉर्ट एक बेहतरीन ठहरने का विकल्प है, जहां परंपरा और आधुनिक सुविधाओं का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous जय व्यापार पैनल को भारी बढ़त अब तक कुल 64 व्यापारी संगठनो ने दिया समर्थन*
Next दुर्गा महाविद्यालय के भूगोल विभाग,इको क्लब द्वारा अमृत धादुर्गारा नदी उत्सव के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • Bahiscom kullanıcıları için kayıp bonus fırsatları aktif
  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

You may have missed

Bahiscom kullanıcıları için kayıp bonus fırsatları aktif
  • Uncategorized

Bahiscom kullanıcıları için kayıp bonus fırsatları aktif

July 26, 2026
23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026

Recent Posts

  • Bahiscom kullanıcıları için kayıp bonus fırsatları aktif
  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.