पुलिस थाना किरंदुल के टी. आई. ( थाना निरीक्षक) पी आर साहू का स्थानांतरण दंतेवाड़ा होने पर उनसे सौजन्य मुलाकात कर इंटक यूनियन के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारियों ने बेहतरीन और कुशल सेवा के लिए बधाई शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं के साथ गांधी टोपी, तिरंगा इंटक गमछा, शाल , प्रतिक चिन्ह भेंट कर विदाई दिये।
टी .आई. आदरणीय पी आर साहू कुशल प्रशासक के साथ साथ मृदुभाषी, सामाजिक समरसता विचार धारा एवं सरल स्वभाव , राष्ट्रप्रेमी , सभी के सुख दुख के साथी, कोरोना काल और किरंदुल में बरसात के मौसम में अधिक वर्षा से नगरपरिवार को हुए परेशानी के वक्त संबंधित पीड़ितों को मानवता का परिचय देते हुए उनके द्वारा किये गये नेक कार्य एवं सहयोग के लिए आज भी नगरपरिवार प्रशंसा करने से नहीं रूकते ।






![]()



किरंदुल में उनके द्वारा किये गये अच्छी सेवा के लिए किरंदुल के प्रायः अधिकतर सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, श्रम संगठन , सेवा भावी संस्था, समिति, संगठनो में आज भी उनका योगदान प्रशंसनीय है तथा नगर परिवार में चर्चित चेहरे हैं ।
किरंदुल थाना में नव पदस्थ टी. आई. आदरणीय यादव साहब और एस. आई. आदरणीय गंगवेर साहब को भी पुष्प गुच्छ, गांधी टोपी, तिरंगा इंटक गमछा,शाल से स्वागत अभिनन्दन करते हुए उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं की गई।
