Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • नपं इंदौरी में निर्विरोध चुने गए भाजपा उपाध्यक्ष, सहसपुर लोहारा जनपद में भी भाजपा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष हुए निर्वाचित*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

नपं इंदौरी में निर्विरोध चुने गए भाजपा उपाध्यक्ष, सहसपुर लोहारा जनपद में भी भाजपा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष हुए निर्वाचित*

Purushottam Manhare March 10, 2025

*नपं इंदौरी एवं जनपद पंचायत लोहरा में भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को विधायक भावना बोहरा ने दी बधाई*

नगर पंचायत इंदौरी में भाजपा के जशवंत साहू निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए वहीं जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुने गए। जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा से अध्यक्ष हेतु दुर्गा सिंह ने 17-8 एवं उपाध्यक्ष हेतु भाजपा के अशोक पटेल ने 18-7 से एकतरफा जीत सुनिश्चित की। इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई दी।

भावना बोहरा ने नगर पंचायत इंदौरी के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष जशवंत साहू एवं जनपद पंचायत सहसपुर लोहरा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष दुर्गा सिंह एवं उपाध्यक्ष अशोक पटेल को बधाई देते हुए कहा कि नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता ने भाजपा के प्रति जो जनविश्वास प्रकट किया वह क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार हेतु सार्थक सिद्ध होगा। नगर पालिका पंडरिया, नगर पंचायत पांडातराई व इंदौरी में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं वहीं जनपद पंचायत पंडरिया में भी भाजपा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद आज सहसपुर लोहारा जनपद में भी भाजपा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं जिन्हें मैं हार्दिक बधाई देती हूँ।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की कुनीतियों एवं भ्रष्टाचार से हमारे गाँव व नगर का विकास पूरी तरह ठप्प था, लेकिन विगत 14 महीनों में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकार बनते ही जनता ने विकास कार्यों को जमीनी स्तर पर देखा, जनता किस सुविधाओं एवं बहुप्रतीक्षित मांगों को पुर अकारते हुए सेवा , सुशासन एवं जनकल्याण के लिए समर्पित भाजपा की नीतियों पर जनता ने अपने विश्वास की मुहर लगाई है।

नगर पालिका हो या नगर पंचायत, जिला पंचायत हो या जनपद पंचायत आज भाजपा सरकार की नीतियों एवं विकास कार्यों से लगातार विकास कार्य हो रहें हैं। पंडरिया विधानसभा विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है इसका पूरा श्रेय क्षेत्र की जनता एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं को जाता है। चुनाव के पूर्व हमने अटल संकल्प पत्र एवं हमर संकल्प पत्र में जो भी वादे किये हैं अब उन्हें जनता के सुझाव एवं मार्गदर्शन से मुर्तपुर देंगे और हमारे शहर व नगर में विकास की अविरल धारा प्रवाह करते हुए पंडरिया, पांडातराई एवं इंदौरी नगर को एक विकसित व आदर्श नगर बनाकर समृद्ध पंडरिया विधानसभा के हमारे लक्ष्य को पूरा करेंगे।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि प्रदेश से शहर एवं गाँव-गाँव तक अब विकास के नए अध्याय, भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार के नेतृत्व में लिखे जाएंगे। हमने पंडरिया विधानसभा की समृद्धि के साथ ही उसे भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त बनाने के लिए जो संकल्प किये हैं उसे पूर्ण पर्दर्शित के साथ युवा, महिला, किसान, व्यापारी के हितों के लिए कार्य करेंगे । आने वाले पांच वर्ष हमारे गाँव व नगर के विकास को समर्पित होंगे और इसके लिए जनता के सुझाव व मार्गदर्शन हमारे लिए बहुमूल्य है ।

आपको बताते चलें कि नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत पंडरिया के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में इस बार पंडरिया विधानसभा के नगर पालिका पंडरिया में भाजपा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए, नगर पंचायत पंडरिया में भी भाजपा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए जहाँ उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेसे ने वॉक आउट किया, नगर पंचायत इंदौरी में भाजपा की अध्यक्ष निर्वाचित हुईं थी और आज निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए, जनपद पंचायत पंडरिया में भी भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुने गए और आज सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत में भी भाजपा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। भावना बोहरा ने इस बार नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अग्रणी भूमिका निभाते हुए सभी क्षेत्रों में चुनाव प्रचार-प्रसार किया वहीं उनके सामाजिक कार्यों और क्षेत्र के विकास हेतु किये गए जनहित के कार्यों से जनता के मध्य एक सकारात्मक सन्देश गया है और नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous नगर पंचायत पांडातराई एवं नगर पालिका पंडरिया में भाजपा के उपाध्यक्ष निर्वाचित, विधायक भावना बोहरा ने दी बधाई*
Next कैट ने शिकायत निवारण समिति की बैठक में जीएसटी की विसंगतियों को दूर करने हेतु सुझाव दिये – अमर पारवानी*

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.