Skip to content
July 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • समीक्षा बैठक में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नगर पालिका पंडरिया अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा की*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

समीक्षा बैठक में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नगर पालिका पंडरिया अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा की*

Purushottam Manhare April 11, 2025

*समीक्षा बैठक में विधायक भावना बोहरा ने अधोसंरचना निर्माण और विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय पर पूर्ण करने दिए निर्देश*

आज जनपद पंचायत सभागार, पंडरिया में विधायक भावना बोहर ने विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की और नगर में हो रहे विकास कार्यों और अधोसंरचना निर्माण को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय में पूरा करने तथा जनता द्वारा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की और जनता को उसका लाभ समय पर दिलाने एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गर्मी को देखते हुए नगर में पर्याप्त जल आपूर्ति एवं बिजली आपूर्ति के प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का भी जायजा लिया एवं जनता को बिजली व पानी को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसलिए व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त करने की बात अधिकारियों को कही है ।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हमारे पंडरिया विधानसभा में भी पांच वर्षों तक कांग्रेस के शासनकाल में जो विकास कार्य ठप्प पड़े थे वह अब तीव्र गति से हो रहें हैं। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है तो जनता की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार भी उनकी आकाँक्षाओं के अनुरूप किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास से लेकर सौन्दर्यीकरण व प्रकाश व्यवस्था की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। ऐसे में जनता को इन सुविधाओं एवं विकास कार्यों का लाभ सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण मिल सके इसके लिए समय-समय पर कार्यों की समीक्षा करना एवं उनके सुचारू क्रियान्वयन हेतु एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनका अवलोकन करना हमारी जिम्मेदारी बनती है।

उन्होंने बताया कि पंडरिया नगर को एक आदर्श नगर बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं, विगत 15 महीनों में पंडरिया नगर के लिए लगभग 24 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन भाजपा सरकार के सुशासन में मिली है। वर्षों से नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग हरिनाला पुल निर्माण के लिए 76 लाख रुपए से अधिक की स्वीकृति मिली है और निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। नए अवास्सों की स्वीकृति मिली है महतारी वंदन योजना के माध्यम से नगर की लगभग 5000 महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहयता मिल रही है, लगभग 2400 लोगों को आवास मिले हैं,5200 से अधिक राशन कार्ड वितरित किया गया है,लगभग 5300 लोगों को आयुष्मान योजना से 5 लाख रुपए तक निःशुल्क उपचार मिल रहा है। इन सभी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ जमीनी स्टार पर उनका सञ्चालन किया जा रहा है जिससे नगरवासियों को लाभ मिल रहा है।

भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार के नेतृत्व में पंडरिया नगर को विकसित एवं समृद्ध बनाने के लिए लगातार अधोसंरचना निर्माण, सड़कों का निर्माण,सड़क,बिजली,पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। अधोसंरचना मद के तहत पंडरिया नगर में कुल 3 करोड़ 14 लाख रुपए से अधिक के कार्यों को स्वीकृति मिली है, बजट 2025-26 में 16 करोड़ 63 लाख रुपए के विकास कार्यों को माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्वीकृति प्रदान की है वहीं समग्र शिक्षा व विभिन्न मद के तहत भी करोड़ों के विकास कार्यों की स्वीकृत नगर पालिका पंडरिया को मिली है, जिससे पंडरिया के विकास को गति मिलेगी साथ ही यहां व्यापारिक गतिविधयों को बढ़ावा मिलेगा। इन सभी विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन भाजपा सरकार पंडरिया नगर की जनता द्वारा भाजपा के प्रति विश्वास से मिली है। हमारा लक्ष्य है कि पंडरिया को आने वाले समय में समृद्ध व एक विकसित नगर के रूप में विकसित करें जहाँ जनता की आकाँक्षाओं के अनुरूप सुविधाओं का विस्तार करेंगे।

इस अवसर पर नगर पालिका पंडरिया की अध्यक्ष श्रीमती मंजुला देवी कुर्रे, उपाध्यक्ष श्री सुमित तिवारी, समस्त पार्षद और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous सरकार के अनदेखी से आहत अनियमित कर्मचारी करेंगे 13 अप्रैल को जंगी प्रदर्शन
Next दुर्ग की अबोध निर्भया को न्याय दिलाने कांग्रेस 18 से 21 अप्रैल तक दुर्ग से रायपुर तक निकालेगी न्याय पदयात्रा , 21 को मुख्यमंत्री निवास का करेगी घेराव

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.