Skip to content
October 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट से गूंजा फुलपाड़, ग्रामीण खेलों को मिली नई उड़ान”*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट से गूंजा फुलपाड़, ग्रामीण खेलों को मिली नई उड़ान”*

Purushottam Manhare April 16, 2025

एस एच अज़हर दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ | ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फुलपाड़ ग्राम पंचायत एवं एएम/एनएस इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। यह आयोजन ब्लॉक कुआकोंडा, जिला दंतेवाड़ा के 16 पंचायतों की टीमों की भागीदारी के साथ 10 दिनों तक चलेगा।

इस खेल महाकुंभ का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष सुकालू मुदामी, फुलपाड़ ग्राम पंचायत के सरपंच राहुल वेत्ती तथा अहूनार पंचायत के सरपंच बामन कश्यप ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति ने आयोजन को एक त्योहार का रूप दे दिया।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला कुआकोंडा और पलनार पंचायत की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कुआकोंडा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पलनार को 8 विकेट से हराया। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए तुषार लोनिया को “मैन ऑफ द मैच” घोषित किया गया।

इस पूरे टूर्नामेंट का समन्वय इंटुल क्लब, फुलपाड़ द्वारा किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता श्री कोसा मरकाम कर रहे हैं। टूर्नामेंट की सभी व्यवस्थाएँ बेहद सुनियोजित ढंग से की गई हैं, जिसमें स्थानीय युवाओं और स्वयंसेवकों का भी बड़ा योगदान है।

कोसा मरकाम ने बताया कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य न केवल खिलाड़ियों को एक मंच देना है, बल्कि गाँवों के बीच आपसी सहयोग और खेल भावना को भी बढ़ावा देना है। उन्होंने यह भी बताया कि विजेता टीम को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और व्यक्तिगत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।

आगामी दिनों में टूर्नामेंट के शेष मुकाबले और फाइनल मैच को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। यह आयोजन न केवल फुलपाड़ बल्कि पूरे कुआकोंडा ब्लॉक को एकजुट कर रहा है और ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को एक नई दिशा दे रहा है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous दंतेवाड़ा किरंदुल परियोजना को खान, पर्यावरण तथा खनिज संरक्षण के लिए मिला पुरस्‍कार
Next रणवीरपुर में भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, पद्मश्री अनुज शर्मा और आरूग बैंड की प्रस्तुती में झूमे भक्त*

Related Stories

पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान – कांग्रेस*
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान – कांग्रेस*

October 26, 2026
भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस*

October 26, 2026
छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स के प्रस्तावित नया भवन पर सुझाव एवं चर्चा
  • Uncategorized

छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स के प्रस्तावित नया भवन पर सुझाव एवं चर्चा

October 24, 2026

Recent Posts

  • पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान – कांग्रेस*
  • भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस*
  • छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स के प्रस्तावित नया भवन पर सुझाव एवं चर्चा
  • कैट ट्रांसपोर्ट के प्रदेश अध्यक्ष  नवीन शर्मा ‘देश के सुपर सारथी सम्मान’ कार्यक्रम में हुए शामिल
  • छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका ज्योग्राफर्स टुडे का विमोचन

You may have missed

कैट ट्रांसपोर्ट के प्रदेश अध्यक्ष  नवीन शर्मा ‘देश के सुपर सारथी सम्मान’ कार्यक्रम में हुए शामिल

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.