Skip to content
September 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा की समीक्षा बैठक में सुतियापाट नहर विस्तारीकरण में आ रहे अवरोधों को जल्द दूर कर निर्माण पूरा करने के दिए दिशा निर्देश*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा की समीक्षा बैठक में सुतियापाट नहर विस्तारीकरण में आ रहे अवरोधों को जल्द दूर कर निर्माण पूरा करने के दिए दिशा निर्देश*

Purushottam Manhare April 23, 2025

 

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा में विकास कार्यों की समीक्षा कर जन समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश*

जनपद पंचायत सहसपुर लोहरा में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी ने विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और लंबित शिकायतों और जनता द्वारा प्राप्त समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने बढ़ती गर्मी के मद्देनजर क्षेत्र में पर्याप्त पेयजल एवं बिजली आपूर्ति के लिए व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए विशेष रूप से अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए साथ ही विकास कार्यों को तय समय सीमा पर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में सभी जनपद सदस्य एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में विधायक भावना बोहरा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत हुए सर्वे पर कार्य जल्द शुरू करने और हितग्राहियों की सूची जल्द तैयार करने, पात्र हितग्राहियों की क़िस्त की राशि जल्द प्रदाय करने तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मरम्मत एवं नवीन स्वीकृत सड़कों को जल्द पूर्ण करने की बात कही। जल आवर्धन योजना के तहत जल समस्या वाले ग्रामों में प्राथमिकता से पानी की व्यवस्था करने, जिन ग्रामों में पानी के लिए मोटर लगे है वहां बिजली विभाग से समन्वय कर जल्द बिजली कनेक्शन करने और कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की बात कही। लो वोल्टेज की समस्या का जल्द निराकरण करने स्कूल एवं सार्वजनिक स्थान के आसपास झुके हुए तारों को व्यवस्थित करने, सूतियापाट नहर विस्तारीकरण में हो रहे समस्याओं का त्वरित निराकरण तथा ग्रामीणों को भूमि अधिग्रहण की राशि जल्द देने, जर्जर स्कूलों को चिन्हांकित कर जल्द उसका जीर्णोद्धार एवं विद्यालयों में शौच्चालय,स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं तथा पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश वितरण की पूर्व में तैयारी रखने, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में नियमित रूप से सेनेटरी पैड एवं रिफिलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। इसके साथ ही समय समय पर खाद्य दुकानों, राशन दुकानों का निरीक्षण करने और पात्र हितग्राहियों के राशनकार्ड बनाने के तथा विभिन्न मूलभूत समस्याओं के निराकरण हेतु समय-समय पर शिविर लगाने की बात कही।

भावना बोहरा ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश में ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनने के बाद से शहरों से लेकर हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास व अधोसंरचना निर्माण के कार्य तेजी से हो रहें हैं ऐसे में समय-समय पर उन विकास कार्यों की समीक्षा अत्यंत ही आवश्यक है जिससे हम तय समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य कर सकें और जनता को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। मैंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं की किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार का कोई समझौता या गड़बड़ी न हो इसका विशेष ध्यान रखें और जनता द्वारा की गई शिकायतों और समस्याओं का भी त्वरित निराकरण करने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। बैठक में सभी जनपद सदस्यों के सुझाव भी हमने सुनें और उसपर भी अमल करने की बात कही है ताकि हर क्षेत्र में विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से जनता को मिल सके।

उन्होंने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल के लिए पर्याप्त जल और बिजली की आपूर्ति करने के लिए व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए भी विशेष रूप से अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं ताकि किसानों और आमजनों को समस्याओं का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त और स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, सौन्दर्यीकरण, नालियों की समय-समय पर सफाई, तालाबों के आस-पास स्वच्छता, विद्यार्थियों की सुविधा, विकास कार्यों और अधोसंरचना निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की और व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं को सुनिश्चित करने की बात कही है। जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना एवं केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाना और विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय पर पूरा करना ही हमारा प्राथमिक उद्देश्य है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार का उद्देश्य एवं लक्ष्य स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार को समाप्त कर विकास कार्यों को गति देना जिससे आम जनता को सुविधाओं और योजनाओं का लाभ मिल सके और उनकी उन्नति के साथ हमारे पंडरिया विधानसभा एवं प्रदेश की प्रगति भी सुनिश्चित हो सके। हमें पूरा विश्वास है कि सुशासन की सरकार में हम इन सभी विकास कार्यों एवं जनकल्याण के कार्यों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरा करेंगे। जबसे प्रदेश में ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनी है विकास कार्यों में तेजी आई है। जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है और अधोसंरचना निर्माण, व्यावसायिक गतिविधयों को बढ़ावा, किसानों और महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यालयों का उन्नयन और मूलभूत सुविधाओं का निरन्तर विस्तार सुनिश्चित हो रहा है जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है और आगे भी अपने प्रदेश,नगर,शहर और गाँव के विकास हेतु हमारे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news news

Post navigation

Previous महीनों से पेसेंजर ट्रेन बंद मालगाड़ी आवा जाहि को बढ़ाया जा रहा, फ़ौरी तौर पऱ संज्ञान लेकर पेसेंजर ट्रेन चलाये रेलवे वरना मजबूरन माल गाड़ियों को भी रोका जाएगा – बबलू सिद्दीकी
Next ई-गवर्नेंस के तहत जिले के भू-अभिलेख रिकॉर्ड का हो रहा डिजिटलाइजेशन*

Related Stories

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026

Recent Posts

  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

You may have missed

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026
शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

September 6, 2026

Recent Posts

  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.