Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • छत्तीसगढ़ बना जीएसटी संग्रह में अग्रणी राज्य, कैट ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी को हार्दिक बधाई दी एवं छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों का आभार व्यक्त किया – अमर पारवानी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बना जीएसटी संग्रह में अग्रणी राज्य, कैट ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्तमंत्री ओ.पी. चौधरी को हार्दिक बधाई दी एवं छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों का आभार व्यक्त किया – अमर पारवानी*

Purushottam Manhare May 2, 2025

Raipur

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू , प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ बना जीएसटी संग्रह में अग्रणी राज्य, कैट ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं माननीय वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी को हार्दिक बधाई दी एवं छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने बताया कि अप्रैल 2025 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ ने 4,135 करोड़ का जीएसटी संग्रहण कर देश के शीर्ष 15 राज्यों की सूची में अपनी जगह बनाई है। जीएसटी संग्रहण के मामले में छत्तीसगढ़ ने केरल, पंजाब, और बिहार जैसे बडे़ राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है। राज्य में इस आर्थिक प्रगति को लेकर अमर पारवानी ने कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा व्यापार और उद्योग क्षेत्र में किए गए सशक्त सुधारों का प्रतिफल है, साथ ही छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों का विश्वास है एवं व्यापारी छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ के लिए संकल्पित है।

श्री पारवानी एवं श्री दोषी ने आगे बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बीते 15 महीनों में राज्य सरकार ने ऐसे कई निर्णय लिए हैं, जिनसे निवेश और व्यापार को बढ़ावा मिला है। सरकार द्वारा किए गए प्रमुख सुधारों में उद्योग एवं व्यापार नियमों का सरलीकरण, गैर-जरूरी और बाधक कानूनों की समाप्ति, सभी जरूरी सेवाओं की ऑनलाइन उपलब्धता, पेट्रोल पंप खोलने के लिए लाइसेंस की बाध्यता को समाप्त करना और उद्योगों की स्थापना के लिए प्रक्रिया को सरल बनाना शामिल है। सरकार की इन सभी पहल से राज्य में उद्योग और व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिला है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है और राजस्व संग्रह में निरंतर वृद्धि हो रही है। छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाना हमारा लक्ष्य है। राज्य की आर्थिक स्थिति में यह वृद्धि जनता और उद्योग जगत के सहयोग से संभव हुई है। यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है और यह दिखाता है कि राज्य संसाधन आधारित अर्थव्यवस्था से आगे बढ़कर अब एक सशक्त औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। कैट पुनः माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं माननीय वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी को हार्दिक बधाई देता है, एवं छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों का आभार व्यक्त करता है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous एसएसआई मंत्रा के निर्माता एसएस इनोवेशन्स इंटरनेशनल इंक नैस्डैक में*
Next कैट वर्ष 2025 को व्यापारी स्वाभिमान वर्ष के रूप में मनाएगा – अमर पारवानी*

Related Stories

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

You may have missed

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.