एस एच अज़हर दंतेवाड़ा।माधव सेवा समिति द्वारा सूचना तंत्र के जनक सृष्टि के प्रथम पत्रकार महर्षि नारद मुनि के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में रविवार दंतेवाड़ा स्थित जिला ग्रंथालय में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।माधव सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर से अनेक पत्रकारों को बुलाया गया।सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुभारंभ उपस्थित मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक अरविंद मिश्रा,मुख्य अतिथि दंतेवाड़ा सीएमएचओ डॉ अजय कुमार रामटेके,कार्यक्रम के अध्यक्ष संतोष महापात्र वाई वी राघवेलु (महाप्रबंधक एएमएनएस),डॉ. रामचंद्रन आजाद सक्सेना अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा महर्षि नारद मुनि के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।रायपुर से पधारे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अरविंद मिश्रा ने पत्रकारों को संबोधन करते हुए बताया कि सृष्टि के पहले पत्रकार के रूप में महर्षि नारद मुनि को जाना जाता है।उन्होंने अपने जीवन में सूचनाओं का जो भी आदान प्रदान किया, वो हमेशा लोगों के हित को ध्यान रखते हुए किया।उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से डॉक्टर व्यक्ति के जीवन की रक्षा करता है,उसी तरह से पत्रकार समाज को नया रूप देता हैं।अन्य सभी वक्ताओं ने महर्षि नारद मुनि की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान माधव सेवा समिति द्वारा विशेष रूप अपनी लेखनी से हज़ारों पाठकों को प्रभावित करने वाले वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र ठाकुर को विशेष पत्रकार सम्मान एवं किरन्दुल के उपन्यासकार दक्ष सक्सेना को सम्मानित किया गया।इसके साथ ही जिले के सभी पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।तथा सभी के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।मौके पर माधव सेवा समिति के सचिव मिश्रीलाल झाड़े,संतोष महापात्र,कोषाध्यक्ष कैलाश सोनी,अतुल सिंह,हरिश प्रताप सिंह,रामकृष्ण बैरागी,संजीव दास,डीएम सोनी,महेंद्र नायक,सुजीत,सिंह,कमलेश नाग,रेकराम साहू,किशोर जाल,रितेश गुप्ता एवं पत्रकार बंधु उपस्थित थे।









