एस एच अज़हर। दंतेवाड़ा किरंदुल ईस्ट कोस्ट रेलवे के डीआरएम एक दिवसीय प्रवास पर किरंदुल पहुंचे इस दौरान किरंदुल पालिका उपाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने डीआरएम अधिकारी से मुलाकात की और नगर की समस्याओं से अवगत कराया किरंदुल पालिका उपाध्यक्ष ने किरंदूल नगर में बरसों से निवासरत निवासियों को रेलवे के द्वारा नोटिस जारी कर रेलवे की जमीन को खाली कर दूसरी जगह सुनिश्चित करनेके मुद्दे को लेकर पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ने डीआरएम के अधिकारियों से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया उन्होंने अधिकारियों से चर्चा के दौरान कहा कि जल्दी इस समस्या का निराकरण करें आम जनता करीब 60 वर्षों से यहां निवास कर रही है वे कहां जाए दूसरी ओर उन्होंने किरंदुल विशाखापट्टनम पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेन को पुण संचालित करने की भी बात रखी पर इस दौरान ऐसा लगता है कि रेलवे के अधिकारी को कोई मतलब नहीं है आराम से वह अपने सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं एक जनप्रतिनिधि झुक कर उनसे विनती कर रहा है पर वह खड़े होने को भी तैयार नही क्या है एक अधिकारी का ऐसा रवैया सही है क्या अधिकारी को ऐसे ही होना चाहिए या आम जनता से मिलकर रहना चाहिए सवाल खड़े कर रहा है हालांकि जनता को पूरी उम्मीद है जनप्रतिनिधि से पत्रकारों से रेलवे के अधिकारियों का ऐसा व्यवहार देखकर लगता नहीं के वर्षों से निवासरत लोगों की समस्याओं का कुछ हल हो पाएगा आगे क्या होगा यह समय के गर्भ में है।
