जनता से सीधा संवाद कर ग्रामीणों के समस्याओं के निराकरण करने व प्रशासनिक नब्ज को टटोलने सुशासन तिहार अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लॉक में सेक्टर सीतागांव पहुंचे। जहां पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अधिकारियों ने फूल भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
