Skip to content
September 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • व्यापारी कल्याण बोर्ड के छठवी बैठक में शामिल हुए अमर पारवानी, बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी के साथ आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का लिया संकल्प*
  • Latest
  • व्यापार

व्यापारी कल्याण बोर्ड के छठवी बैठक में शामिल हुए अमर पारवानी, बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी के साथ आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का लिया संकल्प*

Purushottam Manhare May 22, 2025

नई दिल्ली। भारत सरकार के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (क्च्प्प्ज्) द्वारा गठित राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की छठवीं बैठक का आयोजन वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में किया गया। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष  सुनील सिंघी  ने की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता श्री अमर पारवानी ने सक्रिय रूप से भाग लिया और व्यापारियों की समस्याओं, समाधान और संभावनाओं पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

बैठक में देशभर के लगभग 20 राज्यों से व्यापारी प्रतिनिधि तथा 9 मंत्रालयों एवं विभागों के पदेन प्रतिनिधि (संयुक्त सचिव) उपस्थित रहे। यह बोर्ड देश की स्वतंत्रता के बाद व्यापारियों के लिए केंद्र सरकार द्वारा स्थापित पहला राष्ट्रीय मंच है, जिसका उद्देश्य व्यापारियों एवं उनके कर्मचारियों के कल्याण हेतु कार्य करना है। यह “श्रमेव जयते” की भावना को मूर्त रूप देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

श्री अमर पारवानी ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट 2025-26 की सर्वत्र सराहना की गई। बजट को समावेशी, लाभकारी और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बताया गया। बैठक में क्रेडिट लिमिट को 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ किए जाने तथा 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री किए जाने जैसे निर्णयों का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

बैठक में “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर भारतीय सेना की बहादुरी और भारत की रक्षा नीति की भी सराहना की गई। इस अवसर पर बोर्ड अध्यक्ष श्री सुनील सिंघी के नेतृत्व में 20 बिंदुओं पर आधारित आत्मनिर्भरता का संकल्प लिया गया। श्री पारवानी ने बताया कि यह संकल्प भारत को न केवल आर्थिक रूप से बल्कि सामाजिक और सामरिक दृष्टि से भी सशक्त बनाएगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में व्यापारी संगठनों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित कर वोकल फॉर लोकल को प्रोत्साहन देने एवं दुश्मन देशों के उत्पादों के बहिष्कार का संकल्प व्यापक रूप से व्यापारियों और आमजन को दिलाया जाएगा।

श्री अमर पारवानी ने आगे कहा कि भारत अब रक्षा आयातक नहीं, बल्कि रक्षा उत्पादों का निर्यातक देश बन चुका है। पिछले 11 वर्षों में रक्षा निर्यात में 34 गुना वृद्धि हुई है और भारत आज लगभग 100 देशों को रक्षा उत्पाद भेज रहा है। इसमें देश के व्यापारियों और उद्योगपतियों की भूमिका भी उल्लेखनीय रही है।

बैठक में पारित 20 बिंदुओं में मुख्य रूप से भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता, स्थानीय कारीगरों के सामान को बढ़ावा, भारतीय आभूषण, वस्त्र, फल-फूल, मिट्टी के बर्तन, कालीन, पर्यटन, स्वास्थ्य सेवा, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, स्वच्छ भारत, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट जैसे अभियान शामिल हैं। सभी सदस्यों ने इन बिंदुओं को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा व्यापक स्तर पर जन-जागरण चलाने का भी संकल्प लिया।

श्री अमर पारवानी ने कहा, “यह केवल एक संकल्प नहीं बल्कि हर भारतीय के जीवन का महत्वपूर्ण लक्ष्य है। इस दिशा में संगठित प्रयास भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने की ओर ले जाएगा।”

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विभिन्न ग्रामों में 81 लाख रुपए के अधोसंरचना निर्माण एवं विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास
Next तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब राजधानी रायपुर के शारदा चौंक में ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता को किया नमन

Related Stories

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026

Recent Posts

  • Testeză strategiile tale în modul Sweet Bonanza demo ron
  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

You may have missed

Testeză strategiile tale în modul Sweet Bonanza demo ron
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.