छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन रायपुर जिला इकाई महिला मण्डल के द्वारा स्वर्ण भूमि में 150 महिलाओं के द्वारा कान्हा का नौका विहार का शानदार कार्यक्रम किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने अपने कान्हा को विशेष रूप से श्रृंगार करके ले कर आए और यमुना मे नौका विहार करवाया ज्योति अग्रवाल ने बताया
यमुना नदी में कान्हा फूलों की पँखड़ियों के बीच नौका जलविहार भजन करते हुए करवाया गया.
पुरा वृंदावन का दृश्य बनाया गया सेल्फी कॉर्नर वृंदावन की थीम पर रखा गया था यह कार्यक्रम संगठन की संरक्षिका अनीता अग्रवालजी एवं धार्मिक आयोग की संयोजिका हेमलता बंसल की उपस्थिति में किया गया
जिसमें रायपुर के जिला अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल कोषाध्यक्ष संतोष धनोदिया सचिन सारिका खेतान प्रचार प्रसार मंत्री ज्योति अग्रवाल अग्रवाल के साथ मंडल के सदस्य सीता अग्रवाल पदमा अग्रवाल नीतू धनोदिया पिंकी धनोदिया, अंकिता अग्रवाल उपस्थित रहे. इस शानदार कार्यक्रम की बधाई देते हुए प्रांतीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल , गंगा अग्रवाल , निधि अग्रवाल ने कार्यक्रम की खूब सराहना की. उक्ताशय की जानकारी प्रचार प्रसार मंत्री ज्योति अग्रवाल ने प्रदान की.
