रायपुर । महादेव घाट में युवक – युवतियों के बीच मारपीट का मामला सामने में आया है पुलिस ने मामले में कुछ युवतियों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने बताया कि महादेव घाट में कुछ युवक और युवतियों के बीच मारपीट हो गई। युवकों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर कुछ युवतियों को गिरफ्तार
किया है। पुलिस ने मामले की जांच की तो युवतियों का संबंध
देह व्यापार से निकला। पुलिस ने फिलहाल युवतियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।








