रायपुर । रायपुर जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 16.जून .2025 दोपहर 12.00 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर रेडक्रास सोसायटी सभाकक्ष में आयोजित की गई है। ज्ञात हो कि जिला पंचायत रायपुर के सामान्य सभा की बैठक दिनांक 09.06.2025 को आयोजित की गई थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया। आहूत सामान्य सभा की बैठक में एजेण्डा 1. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की विभागीय योजना एवं गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा। 2. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की विभागीय योजना एवं गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा । 3. महिला एवं बाल विकास विभाग की विभागीय योजना एवं गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा । 4. शिक्षा विभाग की विभागीय योजना पर विस्तृत चर्चा । 5. उद्यानिकी विभाग की विभागीय योजना एवं गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा । 6. खाद्य विभाग की विभागीय योजना एवं गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा । 7. अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषय पर चर्चा की जाएगी।









