राजधानी रायपुर में अब पान ठेला में गांजा, चाकू और अस्तुरा पान ठेला संचालक के पास से पुलिस को मिला। पान ठेला जैसे स्थानों पर ऐसी वस्तु का मिलना ठीक नहीं है ऐसे स्थानों पर आमआदमीभी रूककर पान मसाला खाता है,और पान ठेला में हथियार मिलना समाज और पुलिस दोनों के लिए ठीक नहीं है। पुलिस ने आरोपी को
2 किलो गांजा और 3 नग चाकू व एक नग अस्तुरा के साथ गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने बताया कि
रायपुर पुलिस नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चला रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने कार्य कर रही है जिस पर पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
इसी कड़ी में आज 17.06.25 को थाना खमतराई में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की गंगा नगर खमतराई में एक व्यक्ति पान ठेला की आड़ में पुड़िया – पुड़िया में गांजा विक्रय कर रहा है । उपरोक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर रेड कार्रवाई की गई जहां पर पान ठेला संचालक *पांडो साहू निवासी गंगानगर* द्वारा पान ठेला में 02 किलो गांजा कीमती 22000 रु रखे मिला । साथ ही एक झोला में रखें तीन चाकू और एक नग अस्तुरा भी मिला । मौके पर पान ठेला को सील कर आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट 25,27 आर्म्स एक्ट* पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।






![]()


*नाम गिरफ्तार आरोपी-* पांडो साहू पिता स्व. परघनिया साहू उम्र 37 वर्ष निवासी सुलभ के पीछे गंगानगर भानपुरी थाना खमतराई रायपुर
पूर्व में भी सभी पान ठेला संचालकों की बैठक लेकर हिदायत दी गई थी कि नशे से संबंधित कोई अवैध सामग्री ना बेचे थाना क्षेत्र में कुम्हारो की भी बैठक ली गई थी जिसमें चिलम का उपयोग गांजा पीने के लिए बताने पर स्वयं से 08 कुम्हारों द्वारा 1700 चिलम नष्ट किया गया भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाही जारी रहेगी ।
