Skip to content
June 8, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • योग भारतीय संस्कृति का अमूल्य उपहार है, जो पूरी दुनिया को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहा है : भावना बोहरा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

योग भारतीय संस्कृति का अमूल्य उपहार है, जो पूरी दुनिया को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहा है : भावना बोहरा*

Purushottam Manhare June 21, 2025

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पंडरिया में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा*

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  की पहल से पूरे विश्व में 21 जून को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद पंडरिया द्वारा सामुदायिक भवन परिसर,पंडरिया में “योग फॉर-वन अर्थ वन वन हेल्थ” सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के आयोजन में पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुई और नगरवासियों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान भावना बोहरा व सभी जनप्रतिनिधियों ने नगर पालिका परिसर में पौधरोपण भी किया।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को भी भारत की प्राचीन सभ्यता को आगे बढ़ाने मे अपनी भूमिका निभाएं और इस परंपरा को आत्मसात कर एक स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ते हुए स्वस्थ भारत का निर्माण करें तभी यह दिन सार्थक होगा। योग केवल हमें शारीरिक ही नहीं बल्कि बौध्दिक एवं मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत का वह अमूल्य धन है जिसके माध्यम से करोड़ों लोग एक स्वस्थ एवं बेहतर जीवनशैली से जुड़ रहें हैं। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों से आज पूरा विश्व भारतीय संस्कृति के इस विरासत को अपनाकर स्वस्थ जीवन का अनुभव कर रहें हैं। इस वर्ष “योग फॉर-वन अर्थ वन वन हेल्थ” के उद्देश्य के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस समान्य जा रहा है। इसका उद्देश्य हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग व जागरूक बनने के साथ ही हमारी प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण के लिए भी प्रेरित करता है। जिस प्रकार हम अपने स्वास्थ्य की चिंता करते हैं उसी प्रकार हमें अपने पर्यावरण व अपने आस-पास में स्वच्छता बनाए रखने का सन्देश देता है जिससे हम अपनी पृथ्वी को भी स्वस्थ बनाएं और आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ समाज के साथ ही स्वस्थ पर्यावरण की सौगात भी दे सकें।

उन्होंने आगे कहा कि यह हम सभी भारतीयों के लिए एक गौरवशाली दिन है कि भारतीय सभ्यता का आज पूरे विश्व मे प्रसार हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें बताता है कि योग हमारे शरीर के लिए जरूरी है। योगाभ्यास तनाव को दूर करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। यह रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है और एक स्वस्थ जीवन जीने की राह दिखाता है। नियमित योग करने से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि हमारे शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने का तरीका है। यह हमें स्वस्थ, तनावमुक्त और ऊर्जावान बनाता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग मानसिक शांति और स्वास्थ्य के लिए वरदान है। इस साल की थीम है कि “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”, यानी खुद के साथ समाज को भी स्वस्थ बनाना है। हमें योग को सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन की आदत बनाना चाहिए।

इस अवसर पर नगर पालिका पंडरिया की अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे जी, उपाध्यक्ष सुमित तिवारी जी, जनपद पंचायत पंडरिया की अध्यक्ष नंदिनी साहू, उपाध्यक्ष छत्रकिशोर तिवारी, पार्षद व जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि, नगर पालिका पंडरिया के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news

Post navigation

Previous पढ़ाई केवल परीक्षा के लिए नहीं जीवन के लिए हो : बृजमोहन अग्रवाल
Next पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने तेंदूपत्ता संग्राहक महिलाओं के पैर पखार कर अपने हाथों से पहनाई चरण पादुका*

Related Stories

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 7, 2026
CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*

June 6, 2026
एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण

June 6, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

You may have missed

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026

Recent Posts

  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • CAIT ने FSSAI नियमों में बड़े सुधार एवं लाइसेंस को आजीवन वैध बनाने की मांग*
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,किया वृक्षारोपण
  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.