रायपुर,21 जून; जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (मैक) में एक प्रेरणादायक योग सत्र का आयोजन किया गया। यह आयोजन कॉलेज द्वारा छात्रों और शिक्षकों में स्वास्थ्य, अनुशासन और मानसिक संतुलन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया।
इस योग सत्र का सफल संचालन योग विशेषज्ञ कीर्ति साहू द्वारा किया गया, जिनसे सभी प्रतिभागियों को सरल योगासन, प्राणायाम और ध्यान तकनीकों का अभ्यास कराया। ट्रेनर ने बताया कि योग केवल शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवनशैली है, जो मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करता है।
सत्र की शुरुआत शांत वातावरण में ध्यान और ओम चैंटिंग से की गई, इसके पश्चात विभिन्न योग मुद्राओं और प्राणायाम का अभ्यास किया गया। प्रतिभागियों ने इस अवसर पर ऊर्जा, स्फूर्ति और मानसिक स्पष्टता का अनुभव किया।







![]()


इस आयोजन में कॉलेज के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, रोवर-रेंजर यूनिट, जेसीआई के सदस्यगण एवं स्टाफ सहित अधिक लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी ने मिलकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया।
यह प्रेरणादायक आयोजन कॉलेज के चेयरमैन श्री रमेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल जी, प्राचार्य डॉ. एम.एस. मिश्रा जी, उप प्राचार्य डॉ. श्वेता तिवारी, चैप्टर इंचार्ज जेसी डॉ. ऋषि पांडे, प्रेसिडेंट जेसी रौनक बेंगानी एवं सेक्रेटरी जेसी खुशी कुम्भारे के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
