Skip to content
September 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया एवं इंदौरी में मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु 4 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया एवं इंदौरी में मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु 4 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति*

Purushottam Manhare July 17, 2025

पंडरिया विधायक भावना बोहरा की सक्रियता एवं क्षेत्र के विकास हेतु उनके प्रयासों से पंडरिया विधानसभा को निरंतर विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। आज उनके प्रयासों से पंडरिया नगर पालिका एवं नगर पंचायत इंदौरी में खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल सके इसके लिए मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु 2-2 करोड़ रुपए की स्वीकृति नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा दी गई है। इस सौगात के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का आभार व्यक्त किया और समस्त विधानसभा वासियों को बधाई दी।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि युवाओं के बेहतर भविष्य, रोजगार, स्वावलंबन एवं शिक्षा के साथ-साथ खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए डबल इंजन भाजपा सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। हमारे पंडरिया विधानसभा में भी कई प्रतिभावान खिलाड़ी हैं जो साधन व संसाधन की वजह से पीछे रह जाते थे। विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान युवाओं व खिलाड़ियों द्वारा एक सर्वसुविधायुक्त मिनी स्टेडियम की मांग प्रमुखता से आती थी जिसके लिए मैनें निरंतर प्रयास किया और आज माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी द्वारा उसे पूरा करते हुए 2 करोड़ की लागत से नगर पालिका पंडरिया एवं 2 करोड़ की लागत से नगर पंचायत पांडातराई में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है जिसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करती हूँ और इस सौगात के लिए हमारे युवा खिलाड़ियों व विधानसभा वासियों को बधाई देती हूँ।

उन्होंने आगे कहा कि हमारा प्रयास है कि खिलाड़ियों को हर वह सुविधा उपलब्ध कराएँ जिससे उन्हें प्रोत्साहन मिले और वे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन कर हमारे पंडरिया विधानसभा एवं छत्तीसगढ़ का नाम वैश्विक मंच पर रोशन करे। इस मिनी स्टेडियम के निर्माण स्थानीय युवाओं को खेल सुविधाओं का लाभ मिलेगा और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस कदम से न केवल खेल सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में भी मदद मिलेगी। मिनी स्टेडियम में विभिन्न खेलों के लिए उचित सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। स्थानीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और करियर बनाने का अवसर प्रदान करेगा। मिनी स्टेडियम के निर्माण से युवाओं में शारीरिक दक्षता में सुधार होगा, जिससे एक स्वस्थ समाज का निर्माण होगा।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि खेलों को बढ़ावा देने से युवाओं में अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व जैसे गुण विकसित होंगे, जो उनके सामाजिक और व्यक्तिगत विकास में सहायक होंगे। विगत डेढ़ वर्षों में डबल इंजन भाजपा सरकार के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं जिससे नगर में सुविधाओं का विस्तार हुआ है वहीं अधोसंरचना निर्माण से नगर प्रगति पथ पर अग्रसर हुआ है जो यहां की आर्थिक गतिविधियों को गति प्रदान कर रहा है। जनता की आकाँक्षाओं के अनुरूप हम विकसित व समृद्ध पंडरिया बनाने के लिए संकल्पों को सिद्धि तक ले जाने पूरी तत्परता से आगे बढ़ रहें हैं। पंडरिया नगर को एक आदर्श नगर बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं, विगत डेढ़ वर्षों में पंडरिया नगर के लिए लगभग 24 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन भाजपा सरकार के सुशासन में मिली है। निःशुल्क बस सेवा के लोकार्पण समारोह के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा नवीन नगर पालिका भवन एवं व्यावसायिक परिसर निर्माण की स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही पंडरिया में नालंदा परिसर व 250 सीटर वाले ऑडिटोरियम निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की गई जिससे नगर व आस-पास के क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को लाइब्रेरी के साथ इंटरनेट की सुविधा और अन्य सुविधाएं मिलने से उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा। नगर पंचायत इंदौरी को भी लगभग 8 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने से आज इंदौरी नगर का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है। हमारा यही प्रयास है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सशक्तिकरण, सौन्दर्यीकरण, जनसुविधाओं का विस्तार एवं पंडरिया विधानसभा में अधोसंरचना व विकास कार्यों के माध्यम से हर व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना और हमारे पंडरिया विधानसभा को समृद्ध बनाना है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: Cg news news

Post navigation

Previous राज्यपाल रमेन डेका ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा को वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट विधायक सम्मान से किया सम्मानित*
Next पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में डायल 112 आपातकालीन सेवा के टेंडर प्रक्रिया, महिला उत्पीड़न एवं शिशुओं के वैक्सीन भण्डारण के संबंध में पूछा प्रश्न?*

Related Stories

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026
शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

September 6, 2026
गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

September 6, 2026

Recent Posts

  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न
  • सरकार प्रदेश के युवा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति संवेदनशील- उच्च शिक्षा मंत्री  टंक राम वर्मा*
  • कैट महिला विंग द्वारा शिक्षक दिवस पर विशेष शिक्षकों का सम्मान एवं एआई कार्यशाला का आयोजन – मधु अरोरा*

You may have missed

सरकार प्रदेश के युवा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति संवेदनशील- उच्च शिक्षा मंत्री  टंक राम वर्मा*

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.