किरंदुल । मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन ( INTUC) केद्रीय कार्यसमिति की बैठक 13 फरवरी को श्रमिक सदन इंटक यूनियन किरन्दुल भवन में केन्द्रीय कार्यसमिति के अध्यक्ष अभय सिंह की अध्यक्षता में एवं महामंत्री आशीष यादव के संचालन में सम्पन्न हुआ, जिसमें केन्द्रीय कार्यसमिति के उपाध्यक्ष ए. के. सिंह, देवाशीष पाल , तिलक राम मानकर , केन्द्रीय कार्यसमिति के सचिव विनोद कश्यप , तेजेन्द्रर प्रसाद , केन्द्रीय कार्यसमिति संगठन सचिव चन्द्र कुमार मंडाव , कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, एवं सुरेश गुप्ता , राकेश लाल, शैलेश रथ, गौतम वर्मा, रंजीत परीक्षा, एल. रमेश, प्रसाद परेडा आदि सम्माननीय सदस्यों की उपस्थिति रही ।
