राजधानी रायपुर के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ माधव नगर स्थित जोरापारा बस्ती के काली मंदिर स्थित हाल में स्वयं सेवकों द्वारा गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों ने गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया। इस कार्यक्रम की शुरुवात डॉ. राजेंद्र दुबे शास्त्री के नेतृत्व में संघ प्रार्थना से हुई। स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज का पूजन किया। साथ ही अपने बौद्धिक संबोधन में स्वयं सेवक डॉ राजेंद्र दुबे ने गुरु पूर्णिमा उत्सव के महत्व और गुरु-शिष्य परंपरा की पवित्रता पर चर्चा हुई। डॉ. राजेंद्र दुबे ने कहा कि गुरु की सीख हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने बताया कि वेद-पुराणों में गुरु-शिष्य परंपरा के कई उदाहरण मिलते हैं। सभी उपस्थित स्वयं सेवकों ने संघ गीत गाकर भगवा ध्वज को नमन किया। साथ ही पुष्प अर्पित कर गुरु दक्षिणा का भी समर्पण दिया। इस अवसर पर डॉ राजेंद्र दुबे जी,पार्षद मुरली शर्मा जी, पार्षद अवतार सिंह बागल जी,मनीष साहू जी,सुरेश कुंबलकर जी,भूषण टावरे जी,पुखराज चाकोले जी,प्रणीत जैन जी,साजन ठाकुर जी,अनिकेत यादव,नरेंद्र चंदेल,मयंक गवली, कमेश वर्मा,यशवंत साहू बलदाऊ यादव,के साथ अन्य स्वयं सेवक उपस्थित थे।






![]()


