रायपुर : 13 फरवरी को वर्ल्ड रेडियो डे के रूप में पूरे विश्व मना रहा है, इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन में स्थित वृंदावन हाल में एक कार्यक्रम का आयोजन ओल्ड लिस्नर्स ग्रुप ऑफ़ छत्तीसगढ़ जोन द्वारा किया गया । जिसमें महान गायिका लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि स्वरुप रायपुर के प्रतिभागी कलाकारों ने उनके गाए गीतों को गाकर स्वरांजलि दिया । यह जानकारी ओल्ड लिस्नर्स ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल देवांगन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दिया ।
देवांगन ने आगे बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे आकाशवाणी रायपुर केंद्र के कार्यक्रम प्रमुख लखन लाल भौर्य, विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे आकाशवाणी के सेवानिवृत्त वरिष्ठ उद्घोषक श्याम वर्मा, वरिष्ठ उद्घोषक प्रकाश उदय, लिस्नर्स ग्रुप के संरक्षक लक्ष्मी नारायण लाहोटी, सुप्रसिद्ध कवि छबि लाल सोनी ।







![]()


कार्यक्रम का मंच संचालन रायपुर के सुप्रसिद्ध युवा कवि व गीतकार चम्पेश्वर गिरि गोस्वामी ने किया तथा इनकी छत्तीसगढ़ी गद्य संग्रह ‘अपन गोठ’ का विमोचन मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया । इस पुस्तक विमोचन का मंच संचालन आकाशवाणी रायपुर केंद्र की लोकप्रिय युववाणी कंपीयर पायल विशाल ने तथा डॉ. चम्पेश्वर गिरि गोस्वामी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आकाशवाणी रायपुर केंद्र की लोकप्रिय युववाणी कंपीयर डॉ शुभ्रा शुक्ला मिश्रा ने प्रकाश डाला ।
विश्व रेडियो दिवस के इस कार्यक्रम में रायपुर के प्रिंट मीडिया से जुड़े पत्रकारों को सम्मानित किया गया जिसमें प्रमुख है – प्रदीप शर्मा , राकेश विश्वकर्मा , सुभाष श्रीवास्तव , विक्रम कुमार साहू (स्वदेश), सागर फरिकार फोटोजर्नलिस्ट
आदि ।
इस अवसर पर आकाशवाणी रायपुर केंद्र से रामजी ध्रुव, धनीराम पैकरा, चौपाल कंपीयर मोनिका जैन, लक्ष्मीकांत दुबे, युववाणी कंपीयर हर्षिका ध्रुव, पूर्व युववाणी कम्पीयर दानेश्वर रावत वहीं रेडियो श्रोताओं में प्रमुख रूप से झावेन्द्र कुमार ध्रुव, ललित कुमार साहू, योगेश चांडक, छेदूलाल यादव, देव कुमार वर्मा, भूपेश देवांगन, तुषार देवांगन, मुन्ना लाल पटले व उमेंद निषाद उपस्थित थे ।
