Skip to content
July 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं सेना के जवानों के सम्मान में पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में निकाली गई विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं सेना के जवानों के सम्मान में पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में निकाली गई विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा

Purushottam Manhare August 14, 2025

 

*तिरंगा यात्रा हमारी एकता, त्याग और राष्ट्रप्रेम का सशक्त प्रतीक है : भावना बोहरा*

 

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान में आज देशभर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं हमारे सेना के जवानों व स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पंडरिया विधानसभा में भी विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में कुण्डा मंडल में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें विधायक भावना बोहरा और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आग्रह किया।

कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी जी ने कहा कि हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक प्रतीकात्मक कदम नहीं है, बल्कि यह भारत के प्रत्येक नागरिक को अपनी जड़ों, संस्कृति और स्वतंत्रता के मूल्यों से जोड़ने का एक प्रयास है। यह अभियान हमें एकजुट होकर एक मजबूत, समृद्ध और गौरवशाली भारत के निर्माण की दिशा में प्रेरित कर देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देता है और नागरिकों को स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों की याद दिलाता है।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि तिरंगा हमारा गर्व, गौरव और अभिमान है। इस तिरंगे की रक्षा एवं देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए असंख्य राष्ट्रभक्तों, सेनानियों एवं वीर योद्धाओ ने अपना जीवन समर्पित कर दिया। हर घर तिरंगा यात्रा उन्हीं असंख्य राष्ट्रभक्तों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और राष्ट्रप्रेम के पुनर्जागरण का समय है। ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सेना के वीर जवानों ने जिस प्रकार पाकिस्तान को करारा जवाब दिया, उनके पोषित आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया और विश्व को अपनी आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सजगता व प्रतिबद्धता का परिचय दिया उसके सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है।

भावना बोहरा ने कहा कि तिरंगा हमारा गौरव, हमारी एकता, और हमारी स्वतंत्रता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान, जिसकी शुरुआत हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर की थी, एक ऐसा जन आंदोलन है, जो देश के हर नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज से जोड़ता है। इस अभियान का उद्देश्य है कि 13 से 15 अगस्त के बीच देश का हर घर तिरंगे से सुशोभित हो। यह केवल एक झंडा फहराने की बात नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति की भावना को हर दिल तक पहुँचाने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प है। हमारा तिरंगा केसरिया, सफेद, और हरा रंग, और बीच में अशोक चक्र है जो हमारी विविधता में एकता, हमारे बलिदानों, और हमारे सपनों का प्रतीक है। केसरिया रंग साहस और बलिदान को दर्शाता है, सफेद रंग शांति और सत्य को, और हरा रंग समृद्धि और विकास को। अशोक चक्र हमें निरंतर प्रगति की प्रेरणा देता है। इस अभियान ने न केवल देशभक्ति को बढ़ावा दिया है, बल्कि खादी और हथकरघा उद्योग से जुड़े कारीगरों को रोजगार भी प्रदान किया है। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने आगे कहा कि आज देशभर में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, और विभिन्न संगठनों द्वारा तिरंगा यात्राएँ निकाली जा रही हैं, जो युवाओं और नागरिकों में देशप्रेम की भावना को प्रज्वलित करती हैं। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों के साथ इस यात्रा के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया जा रहा है तो वहीं हमारे सेना के वीर जवानों तथा देश को आज़ादी दिलाने वाले सेनानियों एवं महान विभूतियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जा रही है। इस यात्रा में न केवल युवा, महिला, बुजुर्ग, सामाजिक संगठन एवं हर वर्ग के लोग शामिल होते हैं। ये यात्राएँ हमें याद दिलाती हैं कि हमारा तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम की गाथा, हमारे शहीदों के बलिदान और हमारे एकजुट भारत का प्रतीक है। मैं पंडरिया विधानसभा सहित पूरे प्रदेश की जनता से आग्रह करती हूं कि हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें और अपने घरों, प्रतिष्ठानों में तिरंगा ध्वज फहराकर देशभक्ति की इस यात्रा में सहभागी बनें और अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाएँ। यह हमारा देश है, और इसका गौरव हमारी एकता और प्रेम में है।

तिरंगा यात्रा में पंडरिया विधानसभा के समस्त पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता, मंडल, शक्ति केंद्र व बूथ के प्रभारी, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous किरंदुल: भारी बारिश में भी मतदाताओं का जोश, बीटीओए चुनाव में मनोज सिंह बने अध्यक्ष, आकाश गोयल सचिव
Next छात्राओं के लिए नई उम्मीद और परिजनों के आंखों में बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के सपने लेकर गांव-गांव पहुंची पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित निःशुल्क बस सेवा, छात्राओं,परिजनों और ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत*

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.