उक्त बैठक में आशीष कुमार अग्रवाल को दोबारा कवर्धा शहर के प्राईवेट स्कूल संघ का अध्यक्ष बनाया गया ।
कबीरधाम जिला प्राइवेट स्कूल संघ की बैठक नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ सर्वप्रथम चंद्रवंशी ने संघ को बधाई देते हुए कहा कि जिले के प्राइवेट स्कूलों का उत्कृष्ट शिक्षण के साथ साथ उत्कृष्ट परिणाम हेतु विशेष योगदान हमेशा से ही रहता हैं के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इन प्राइवेट स्कूलों का हमेशा सहयोग रहा यदि माध्यमिक शिक्षा मंडल के परीक्षाओं में प्रतिवर्ष उतकृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या हमेशा प्राइवेट स्कूलों की अधिक रहा है जिससे सिद्ध होता है कि जिले में संचालित सभी निजी विद्यालय अपने स्तर पर कार्य अच्छे से कर रहे हैं उन्होंने कहा कि साथ ही साथ प्रत्येक विद्यालय कोशिश करे कि बच्चे स्वयं और विद्यालय की स्वच्छता को समझे और साफ सफाई बनाये रखे ।
जिला अध्यक्ष अश्वनी श्रीवास बताया कि पूर्व वर्ष प्राइवेट स्कूल संघ कबीरधाम द्वारा जिला स्तरीय खेल व सांस्कृतिक महाकुंभ का आयोजन किया गया था जिसमें हजारों स्कूली बच्चों द्वारा अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया साथ ही अनेक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा जिसे राष्ट्रीय स्तर पर शुभकामनाएं मिला वर्तमान कार्ययोजना में श्रीवास ने बताया कि आगामी समय में स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और उत्कृष्ट विद्यार्थियों को जिले के मंच से सम्मानित किया जाएगा जिसमें प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का मौका मिलेगा






![]()


बैठक के अगले क्रम में कवर्धा शहर के कार्यकारणी का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें निर्वाच की प्रक्रिया लक्ष्मण चंद्रवंशी जिला सचिव द्वारा प्रारंभ किया गया जिसमें सर्वसम्मति से आशीष अग्रवाल को पुनः कवर्धा शहर के प्राईवेट स्कूल संघ का अध्यक्ष चुना गया और डॉ नारायण साहू को कवर्धा शहर सचिव बनाया गया ।
अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने सभी सदस्यों को धन्यवाद देते कहा कि कवर्धा शहर में शैक्षिक गुणवत्ता हेतु प्रयास करना हम सभी सदस्यों का प्रथम कार्य होगा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु हम भरसक प्रयास करेंगे ।
उक्त कार्यक्रम में प्राईवेट स्कूल संघ के सभी स्कूलों के डायरेक्टर उपस्थित थे ।
