Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • राजस्व प्रकरण निर्धारित समय सीमा में निराकरण करना राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करें : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*
  • Uncategorized

राजस्व प्रकरण निर्धारित समय सीमा में निराकरण करना राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करें : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

Purushottam Manhare August 24, 2025

*राजस्व प्रकरण निर्धारित समय सीमा में निराकरण करना राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करें : राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा*

*पटवारी कार्यालयों को मिली 1100 रुपए की स्वीकृति, तेजी से होंगे राजस्व कार्य*

*राजस्व पटवारी संघ ने ऑनलाइन बहिष्कार आंदोलन किया समाप्त*

रायपुर, 23 अगस्त 2025/ राजस्व विभाग छत्तीसगढ़ ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजस्व कार्यों को गति देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा के नेतृत्व में विभाग ने पटवारी कार्यालयों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता हेतु प्रत्येक पटवारी कार्यालय के लिए 1100 रुपए की मंजूरी प्रदान की है। इस स्वीकृति से अब जिओरिफ्रेंसिंग, एग्रीस्टेक, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन जैसे राजस्व संबंधी प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य किया जा सकेगा।

राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए राजस्व अधिकारियों को सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, लेकिन अब यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे निर्धारित समय सीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण कार्य पूर्ण करें। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही या देरी को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पटवारी कार्यालयों को सशक्त करने से ग्रामीण और शहरी दोनों ही स्तर पर राजस्व कार्यों का त्वरित निपटारा संभव होगा।

राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ ने अपनी प्रमुख मांगों के समाधान के बाद चल रहे ऑनलाइन बहिष्कार आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की है। संघ ने सरकार द्वारा त्वरित निर्णय लेने पर आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि राजस्व कार्याे का निराकरण समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरे किए जाएंगे।

राजस्व मंत्री के नेतृत्व में हुई इस सकारात्मक पहल से न केवल नागरिकों को राहत मिलेगी बल्कि विभागीय कार्यों में तकनीकी सुधार और पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Post navigation

Previous पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा का आज 24अगस्त को जन्मदिन भाजपा कार्यालय ग्राम रणवीरपुर में भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों द्वारा भव्य रूप से मनाया जाएगा
Next विधायक भावना बोहरा ने जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रीन इंडिया का संदेश दिया

Related Stories

Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
FSSAL की ‘निरंतर वैधता’ व्यवस्था छत्तीसगढ़ में लागू करने की मांग, CAIT ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़

FSSAL की ‘निरंतर वैधता’ व्यवस्था छत्तीसगढ़ में लागू करने की मांग, CAIT ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

July 22, 2026
Kazançlı özellikleriyle ön planda olan Gates of Olympus demo slotu
  • Uncategorized

Kazançlı özellikleriyle ön planda olan Gates of Olympus demo slotu

July 19, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.