Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भारी बारिश से प्रभावित दंतेवाड़ा में AM/NS इंडिया का राहत अभियान जारी, अब तक 2000 से अधिक राहत किट वितरित
  • Latest
  • Popular
  • छत्तीसगढ़

भारी बारिश से प्रभावित दंतेवाड़ा में AM/NS इंडिया का राहत अभियान जारी, अब तक 2000 से अधिक राहत किट वितरित

Roshan Manhare August 29, 2025

एस एच अज़हर दंतेवाड़ा,
लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति से दंतेवाड़ा जिले के कई गाँव प्रभावित हैं। कई स्थानों का संपर्क मुख्यालय से कट गया है और ग्रामीणों को आवासीय व दैनिक जीवन की गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में AM/NS इंडिया ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाया है।

पहले दिन की पहल

गुरुवार को जिला कलेक्टर श्री कुनाल दुडावत, सीईओ जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर श्री राजेश पत्रे, विधायक श्री चैतराम अटामी, तहसीलदार श्री गोवर्धन साहू, एसडीएम श्री मूलचंद चोपड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.के. बर्मन, जीएम AM/NS इंडिया श्री आई.वी.वी.एस. प्रसाद तथा CSR टीम के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में राहत सामग्री प्रशासन को सौंपी गई। इस दौरान सैकड़ों प्रभावित परिवारों तक किट पहुँचाई गईं।

दूसरे दिन की कार्यवाही

शुक्रवार को भी राहत अभियान जारी रहा। जिला प्रशासन के समन्वय से दंतेवाड़ा शहर व आसपास के वार्डों में जरूरतमंद परिवारों को राहत किटें वितरित की गईं। इस मौके पर जीएम AM/NS इंडिया श्री प्रसाद स्वयं उपस्थित रहे और जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर वितरण कार्य की निगरानी की।

दो दिनों में AM/NS इंडिया द्वारा जिला प्रशासन को कुल 2000 राहत किट सौंपे जा चुके हैं। इन किटों में प्रभावित परिवारों की ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए कंबल, गाउन, निकर और टी-शर्ट जैसी उपयोगी सामग्री शामिल है। यह सहायता विशेषकर बच्चों और बुज़ुर्गों के लिए राहत का बड़ा साधन साबित हो रही है।
स्थानीय ग्रामीणों ने राहत सामग्री मिलने पर प्रशासन और कंपनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश से उत्पन्न कठिनाई के बीच यह सहयोग उनके लिए बड़ी मदद और उम्मीद लेकर आया है।
AM/NS इंडिया लंबे समय से सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत आपदा के समय प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित समुदायों की मदद करता रहा है। दंतेवाड़ा में जारी राहत अभियान इसी प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण है।

About Author

Roshan Manhare

See author's posts

Tags: CGNEWS Chhattisgarh Dantewada

Post navigation

Previous राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सद्भावना साइकिल रैली का आयोजन
Next दिगंबर जैन समाज ने पर्युषण पर्व के तीसरे दिन मनाया उत्तम आर्जव धर्म

Related Stories

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

You may have missed

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.