Skip to content
September 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • महतारी वंदन योजना ने ग्राम मझगांव की सोहागा बाई को बनाया आत्मनिर्भर
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना ने ग्राम मझगांव की सोहागा बाई को बनाया आत्मनिर्भर

Purushottam Manhare September 10, 2025

सूर्या गुप्ता

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित योजना से जिले की ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आई नई रोशनी

कवर्धा 10 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना ने कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई रोशनी जगाई है। जिले के ग्राम मझगांव की रहने वाली श्रीमती सोहागा बाई साहू आज आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की जीती-जागती मिसाल बन चुकी हैं। श्रीमती सोहागा बाई साहू का जीवन कुछ साल पहले तक संघर्षों से भरा हुआ था। घर-गृहस्थी और खेती-बाड़ी की जिम्मेदारी निभाते हुए भी आर्थिक स्थिति कमजोर थी। इस कारण उन्हें रोजमर्रा के खर्चों के लिए संघर्ष करना पड़ता था, वहीं अब सरकार की योजनाओं ने उनके जीवन को संबल दिया है।
श्रीमती सोहागा बाई को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपये की राशि सीधे उनके खाते में मिल रही है। इस आर्थिक सहयोग से अब वे घर के छोटे-मोटे खर्च आसानी से पूरा कर पा रही हैं। वे कहती हैं कि यह योजना हमारे लिए वरदान साबित हुई है, अब हमें खर्चों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। इसके साथ ही सोहागा बाई का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में भी स्वीकृत हो गया है। जल्द ही उन्हें अपना पक्का घर मिलने जा रहा है। परिवार को स्थायी आवास मिलने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलकती है।
श्रीमती सोहागा बाई बताती है कि खेती-किसानी उनका प्रमुख सहारा है। उनके पास थोड़ा सा जमीन है और उसी पर वे मेहनत से खेती कर रही हैं। अनाज और सब्ज़ी की पैदावार से परिवार की जरूरतें पूरी होने के साथ-साथ अतिरिक्त आमदनी भी हो रही है। उन्होंने बताया कि परिवार में बेटा और बहू भी उनका सहयोग करते हैं। खास बात यह है कि उनकी बहू को भी महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति और मजबूत हो गई है।
सोहागा बाई साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील सरकार ने महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए जो कदम उठाए हैं, वह ऐतिहासिक हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बदौलत आज हम महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और सम्मान के साथ जीवन जी पा रही हैं। सोहागा बाई साहू की सफलता की कहानी इस बात का प्रमाण है कि जब सरकारी योजनाएं सही हाथों तक पहुंचती हैं, तो ग्रामीण महिलाओं का जीवन न सिर्फ खुशहाल बनता है बल्कि वे समाज में सशक्त भूमिका निभाने लगती हैं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous Türkiye’de yükselen trend oyunları arasında yer alıyor Bethub giriş yap seçeneği
Next साइबर जागरूकता और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस का अभियान*

Related Stories

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026

Recent Posts

  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

You may have missed

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.