Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • छत्तीसगढ़ चेम्बर परिवार बस्तर बाढ़ पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। – सतीश थौरानी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ चेम्बर परिवार बस्तर बाढ़ पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। – सतीश थौरानी*

Purushottam Manhare September 10, 2025

*बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने बढ़ाया मदद का हाथ*

प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध संस्कृति की भूमि बस्तर इन दिनों बाढ़ की भयावह त्रासदी से जूझ रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। लोगों के घर, आजीविका और आवश्यक संसाधन जलमग्न हो जाने से हजारों परिवार कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। इस गंभीर आपदा की घड़ी में हर हृदय बस्तरवासियों की पीड़ा से व्यथित है।

ऐसे संकट के समय में मानवीयता और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने राहत कार्यों में सक्रिय योगदान दिया है। चेम्बर के नेतृत्व में न्यू बर्तन व्यापारी संघ नयापारा तथा होलसेल कपड़ा व्यापारी संघ पंडरी सहित व्यापारी बंधुओं के सहयोग से राहत सामग्री एकत्रित की गई।

इस राहत सामग्री में बाढ़ प्रभावित परिवारों की तात्कालिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बर्तन एवं मच्छरदानी प्रमुख रूप से शामिल किए गए। चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में व्यापारीयों ने नगर निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी से भेंट कर उन्हें राहत सामग्री सौंपी, ताकि प्रभावित परिवारों तक समय पर आवश्यक सहयोग पहुँच सके।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी ने कहा कि “बस्तर की यह आपदा केवल बस्तर की नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की पीड़ा है। छत्तीसगढ़ चेम्बर परिवार पीड़ित भाई-बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हमारा संकल्प है कि हर संभव सहयोग करते रहेंगे और आवश्यकता पड़ने पर राहत कार्यों को और गति देंगे। छत्तीसगढ़ चेम्बर परिवार सदैव प्रदेशवासियों के सुख-दुःख में सहभागी रहा है और आगे भी ‘सेवा ही संगठन’ की भावना के साथ समाजहित में कार्य करता रहेगा।” इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री निकेश बरडिया जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राधाकिशन सुंदरानी जी, पार्षद श्री अमर गिदवानी जी एवं व्यापारीगण प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous रायपुर में सड़क सुरक्षा के लिए युवा कैट एवं राडा की संयुक्त पहल, हेलमेट जागरूकता बाइक रैली में युवाओं और व्यापारियों का उमड़ा उत्साह
Next तुलिका कर्मा को मिली नई जिम्मेदारी, ओडिशा राज्य महिला कांग्रेस की पर्यवेक्षक नियुक्त

Related Stories

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

You may have missed

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.