सीएसआर के तहत एनएमडीसी और सिपेट का सहयोग, दंतेवाड़ा के युवाओं को मुफ्त तकनीकी प्रशिक्षण
एस एच अज़हर दंतेवाड़ा किरंदुल कॉम्प्लेक्स, एनएमडीसी के कार्यकारी निदेशक रवींद्र नारायण के कुशल नेतृत्व और उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के.एल. नागवेणी के मार्गदर्शन में, सीएसआर पहल के अंतर्गत सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CIPET) के सहयोग से दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों के अनुसूचित जनजाति के 16 युवाओं को स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण के लिए तृतीय चरण में हैदराबाद भेजा गया। इससे पहले परियोजना प्रबंधन द्वारा दो चरणों में युवाओं को प्रशिक्षण के लिए भेजा जा चुका है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत युवाओं को प्लास्टिक और पॉलिमर प्रौद्योगिकी में तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ ट्यूशन, प्रशिक्षण, आवास और भोजन निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। यह पहल आदिवासी युवाओं को उद्योग-प्रासंगिक कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।






![]()


