Skip to content
September 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • सड़कों से गौवंश को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर रखने पशु पालकों को करे जागरूक
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

सड़कों से गौवंश को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर रखने पशु पालकों को करे जागरूक

Purushottam Manhare September 15, 2025

सूर्या गुप्ता

सड़कों पर बैठे गौवंश के कारण हो रहे दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी जनपद पंचायतो को जारी हुआ निर्देश

पशुओं का ईयर टैगिंग, पंजी संधारण,लगातार मुनादी सहित कार्यवाही के दिए निर्देश

कवर्धा, 14 सितम्बर 2025। पालतू एवं घुमंतू पशुओं के रखरखाव करने और सभी मार्गो से पशुओं को हटाने की व्यवस्था करने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अजय त्रिपाठी ने सभी सीईओ जनपद पंचायतो को निर्देश प्रसारित किया है। ज्ञात हो कि कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री गोपाल वर्मा ने आदेश जारी कर गौवंशीय को सड़कों से हटाकर सुरक्षित रखते हुए पशुपालकों को समझाइस देने एवं आवश्यकता पड़ने पर भारतीय न्याय संहिता, पशु क्रूरता अधिनियम एवम पशु अतिचार अधिनियम के अतर्गत कार्यवाही करने के आदेश जारी किए हैं । इसी अनुक्रम में ज़िले के सभी ग्राम पंचायतो के जन प्रतिनिधियों के संज्ञान में उक्त आदेश लाते हुए समस्या के निदान के लिए समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।सभी सीईओ जनपद पंचायतो को जारी निर्देश में कहा गया कि ग्राम पंचायतो में पशु पालकों को जागरूक करने एवं गौवंश को सड़कों पर नहीं छोड़ने के लिए लगातार मुनादी कराई जाए, पशुओं का पंजीयन के लिए पंचायत स्तर पर पंजी संधारित किया जाए, सभी गौवंश का ईयर टैगिंग कराया जाए, राष्ट्रीय राजमार्ग एवम व्यस्त सड़कों से गौवंश को हटाने हेतु आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि दुर्घटनाओ को रोका जा सके। जारी निर्देश में आगे कहा गया है कि लगातार समझाइस के बाद भी ऐसे पशु पालक जो अपने गौवंशीय को चरवाहे के बिना सड़कों पर खुला छोड़ते हैं उनके विरुद्ध जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर कार्रवाही सुनिश्चित किया जाए जिससे कि सड़कों पर हो रहे हादसों को यथा शीघ्र रोका जा सके।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य मार्ग एवं अन्य सड़कों में किनारे के ग्राम पंचायतों के सचिवों की एक बैठक गत दिवस जिला पंचायत में आयोजित की गई थी जिसमे जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू एवं उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रावशी के साथ अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने इस विषय पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हम सबके सामूहिक प्रयास से ही इस गंभीर समस्या का समाधान हो सकेगा। अध्यक्ष ने आगे कहा कि प्रतिदिन होने वाली दुर्घटना से जनहानि हो रहा है और इसके रोकथाम के लिए सभी को मिलकर काम करने और आवश्यक व्यवस्था करना होगा।

इस संबंध में कलेक्टर कबीरधाम श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि जिले के सभी प्रमुख सड़को में गौवंश के बैठे होने के कारण लगातार दुर्घटना हो रहा है। इस समस्या का समाधान तभी संभव है की पशु पालक अपने पशुओं को सड़कों से दूर अपने नियंत्रण में रखे।ग्राम पंचायतो में जागरूकता लाने के लिए सभी को निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए जन जागरूकता लाने कहां गया है जिससे की सड़कों पर हो रही अप्रिय घटनाओं को पूर्णता रोका जा सके।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी जनपद पंचायत में ग्राम पंचायत सचिवों की बैठको में इस विषय को प्रमुखता से रखा जा रहा है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर पशु पालकों को जागरूक करने तथा सड़कों पर बैठे गौवश के कारण हो रहे जनहानि के बारे में बताया जा रहा है। यदि बार-बार बताने के बाद भी कोई पशु पालक इस ओर ध्यान नहीं देता है तो उनके विरुद्ध पंचायत राज व्यवस्था में उल्लेखित नियम अनुसार कार्रवाई करने के लिए सचिवों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कहा गया है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous Kayıpsız eğlence deneyimi Alev güncel giriş kullanıcılarına özel
Next किरंदुल व्यापारी संघ चुनाव में उत्साह, 50% मतदान पूरा

Related Stories

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026

Recent Posts

  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

You may have missed

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.