*रायपुर, दिनांक 16 ।अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में चलाए जा रहे सुपोषण अभियान के 412वें दिन रायपुर राजधानी के शासकीय अस्पतालों में शासकीय डीकेएस अस्पताल में दूरदरजो एवं गांव वन अंचलों से बीमार व्यक्तियों के इलाज के लिए आने वाले सैकड़ों मरीजों के परिजनों को संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के नेतृत्व में सक्रिय सदस्यों द्वारा पौष्टिक भोजन मुहैया कराया गया, साथ ही शहर के विभिन्न जगहों, फुटपाथ में जरूरतमंद, असहाय, निशक्तजनों को भी संस्था द्वारा रेलवे स्टेशन, फुटपाथ इत्यादी जगहों पर पहुंचकर लोगों को निःशुल्क पौष्टिक भोजन बांटा गया।
विदित रहे संस्था का मुख्य उद्देश्य, कोई भी व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में भूखा ना रहे, ना ही कोई भूखा सोए। इसी उद्देश्य से भूख से राहत देने के लिए संस्था अपने दायित्वों का निर्वहन कर संस्थापक, मो. सज्जाद खान एवं संस्था के सदस्यों द्वारा उन जरूरतमंदों और मरीज के परिजनों को नियमित तौर पर निःशुल्क भोजन मुहैय्या कराया जा रहा है।
आजके भोजन वितरण कार्य में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, अनमोल जैन, राजकुमार साहू एवं अन्य सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।






![]()


