Skip to content
September 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • स्वस्थ नारी से ही परिवार और समाज होंगे सशक्त– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्वस्थ नारी से ही परिवार और समाज होंगे सशक्त– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Purushottam Manhare September 17, 2025

 

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” का किया शुभारंभ

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक जिले के चारों विकासखंडों में चलेगा विशेष अभियान

जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की

कवर्धा, 17 सितंबर 2025। महिलाओं और परिवारों के स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की दिशा में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज जिला चिकित्सालय कवर्धा से “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ किया। यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक जिले के चारों विकासखंड कवर्धा, बोड़ला, पंडरिया और सहसपुर लोहारा में संचालित होगा। “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान के शुभारंभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायी संबोधन भी वर्चुअल माध्यम से लोगों ने श्रवण किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज़ादी के अमृतकाल में महिलाओं का स्वास्थ्य और सशक्तिकरण भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने इस अभियान को केवल स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की क्रांति बताया। इस दौरान कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, जिला पंचायत सदस्य डॉ. बीरेन्द्र साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशी राम धुर्वे, श्री संतोष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी, श्री गोपाल साहू, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा उपस्थिति थे।
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि समाज के विकास की नींव महिलाओं के स्वास्थ्य पर टिकी होती है। यदि नारी स्वस्थ और सक्षम है तो परिवार भी सशक्त होगा और समाज प्रगति करेगा। उन्होंने इस अभियान को केवल स्वास्थ्य जागरूकता तक सीमित न रखते हुए इसे सामाजिक परिवर्तन का आंदोलन बताया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य परीक्षण, पोषण संबंधी परामर्श, प्रसूता माताओं को विशेष सुविधा, एनीमिया की जांच, टीकाकरण, परिवार नियोजन और स्तनपान से जुड़ी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि हर परिवार की जिम्मेदारी है कि वह स्वास्थ्य और स्वच्छता की दिशा में आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज़ादी के अमृतकाल में जब हम भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प ले रहे हैं, तब महिलाओं का स्वास्थ्य और सशक्तिकरण हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। सरकार लगातार महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए योजनाएँ चला रही है। मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान और राज्य सरकार की विशेष योजनाएँ ये सब इसी सोच का हिस्सा हैं कि हर महिला स्वस्थ हो और हर परिवार खुशहाल बने।
इस अभियान के प्रथम दिवस 17 सितम्बर को जिला चिकित्सालय कबीरधाम में प्रातः 9:30 बजे से विशेष स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ, सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ तथा ईएनटी (नाक, कान, गला) विशेषज्ञ ने मरीजों की जांच की। इसके साथ ही जिला मुख्यालय में महिला स्वास्थ्य रैली एवं रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। इसमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, टीबी और कुष्ठ जैसी गंभीर बीमारियों की शुरुआती पहचान एवं उपचार पर विशेष ध्यान केंद्रित रहेगा। गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड वितरण, बच्चों का टीकाकरण तथा किशोरी बालिकाओं के लिए पोषण एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर विशेष सत्र आयोजित होंगे। साथ ही रक्तदान शिविर, निक्षय मित्र नामांकन और दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट की सेवाएं भी इस अभियान का हिस्सा होंगी।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक जिले के चारों विकासखंड कवर्धा, बोड़ला, पंडरिया और सहसपुर लोहारा में संचालित किया जाएगा। विकासखंड स्तर पर कैंसर स्क्रीनिंग, एएनसी जांच, किशोरी स्वास्थ्य सत्र, पोषण काउंसलिंग और इम्युनाइजेशन ड्राइव आयोजित होंगे। प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मिनी हेल्थ कैंप के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता गतिविधियाँ भी संचालित की जाएंगी। कलेक्टर ने जिलेवासियों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous स्वच्छता केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है– उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा
Next धर्मांतरण पर प्रहार, घर वापसी से मिली नई राह, पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से वनांचल के 70 से अधिक लोगों ने की अपने मूल धर्म में वापसी, विधायक ने पैर पखारकर किया अभिनंदन*

Related Stories

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026

Recent Posts

  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

You may have missed

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026
शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

September 6, 2026

Recent Posts

  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.