Skip to content
September 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ने उठाया गड्ढों को भरने का बीड़ा, नवरात्रि पदयात्रियों को मिली राहत
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ने उठाया गड्ढों को भरने का बीड़ा, नवरात्रि पदयात्रियों को मिली राहत

Purushottam Manhare September 30, 2025

एस एच अज़हर  दंतेवाड़ा किरंदुल, शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर, किरंदुल के गौरव पथ पर जगह-जगह हुए गड्ढों से परेशान लोगों को राहत देने के लिए नगर पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ने अपनी टीम के साथ मिलकर एक सराहनीय पहल की। नवरात्रि के दौरान भारी संख्या में माता दंतेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा करने वाले भक्तों की सुविधा के लिए सिद्दीकी ने स्वयं गड्ढों को भरने का बीड़ा उठाया।
पिछले कई दिनों से स्थानीय प्रशासन और एनएमडीसी प्रबंधन से सड़कों के गड्ढों को भरने की मांग की जा रही थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से नाराज सिद्दीकी ने अपने साथी पार्षदों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और पत्रकारों के साथ मिलकर यह कार्य शुरू किया। “अकेला ही चला था जानिबे मंजिल मगर, लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया” की तर्ज पर लोग जुड़ते गए और बस स्टैंड से कोडेनार नंबर 4 स्थित पेट्रोल पंप तक के सभी गड्ढों को भरने का काम शुरू हो गया।
बबलू सिद्दीकी ने बताया, “नवरात्रि में सैकड़ों भक्त किरंदुल से पैदल दंतेवाड़ा माता दंतेश्वरी के दर्शन के लिए जाते हैं। रात के समय इन गड्ढों से दुर्घटना का खतरा रहता है। हमने प्रशासन से बार-बार अनुरोध किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए, हमने खुद यह जिम्मेदारी ली। आज आधे से ज्यादा गड्ढे भर दिए गए हैं, और बाकी को कल तक पूरा कर लिया जाएगा।”
इस नेक कार्य में जोविन्स पापाचन, राजू रेड्डी, अमित टंडन, राजू कुंजाम, किशोर रामटेके, रवि सरकार, बाल सिंह कश्यप, दिनेश प्रसाद सहित कई अन्य लोग शामिल रहे। इस पहल ने न केवल नवरात्रि पदयात्रियों को राहत दी, बल्कि किरंदुल नगर के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।
जब प्रशासन जनता की समस्याओं पर ध्यान न दे, तब बबलू सिद्दीकी जैसे नेताओं और समाजसेवियों का यह प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है, जो अपने दम पर और जोखिम उठाकर जनहित के कार्यों को अंजाम देते हैं।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous एनएमडीसी, बचेली परियोजना के आस-पास के विभिन्न ग्रामों में स्वच्छता ही सेवा 2025 के अंतर्गत स्वच्छता जागरुकता मार्च का आयोजन*
Next डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में रितिका वेट्टी का शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण पदक जीता

Related Stories

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*

September 6, 2026
जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले

September 6, 2026
श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

September 6, 2026

Recent Posts

  • प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से बढ़ेगा व्यापाररू युवा कैट बिजनेस मीट में बनी नई दिशा*
  • जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है :नाना भाऊ पटोले
  • श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
  • शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न
  • गुढ़ियारी में भक्ति, उत्साह और संस्कृति का भव्य संगम, बसंत अग्रवाल के संयोजन में विशाल दही हांडी उत्सव संपन्न

You may have missed

शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.