Skip to content
July 22, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया नगर के 4.55 किलोमीटर सड़क मरम्मत के लिए केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने दी ₹20 करोड़ रुपए की स्वीकृति, टेंडर हुआ जारी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से पंडरिया नगर के 4.55 किलोमीटर सड़क मरम्मत के लिए केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने दी ₹20 करोड़ रुपए की स्वीकृति, टेंडर हुआ जारी*

Amin Manhare October 11, 2025

 

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा की मांग पर केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने दी ₹20 करोड़ की स्वीकृति, पंडरिया नगर में 4.55 किमी सड़क मरम्मत के लिए जारी हुआ टेंडर*

पंडरिया विधानसभा की प्रगति एवं विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लिए लगातार प्रयासरत पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से विधानसभा वासियों को बड़ी सौगात मिली है। पंडरिया नगर में सड़क मरम्मत हेतु भावना बोहरा द्वारा केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से मांग की गई थी। जिसके लिए श्री नितिन गडकरी जी द्वारा नगर के 4.55 किलोमीटर सड़क के मरम्मत कार्य के लिए 20 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है और मरम्मत कार्य के लिए टेंडर भी जारी हो चुका है। इस सौगात के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी और राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पांडेय जी का आभार व्यक्त करते हुए नगर वासियों को बधाई दी। विदित हो कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए के तखतपुर, मुंगेली, पंडरिया और पोंडी शहर सड़क मार्ग के मरम्मत कार्य हेतु 82 करोड़ 91 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है जिसमें पंडरिया नगर के सड़क मरम्मत हेतु विधायक भावना बोहरा के आग्रह पर 20 करोड़ रुपए की स्वीकृति शामिल है।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा की समृद्धि, प्रगति और जनता की सुविधाओं का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। मैनें हमेशा प्रयास किया है कि जनता की हर समस्याओं का समाधान उनकी आकाँक्षाओं अनुरूप कर सकूँ। जनता की बहुप्रतीक्षित मांग के मद्देनजर मैनें माननीय केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए अंतर्गत पंडरिया नगर के सड़क मरम्मत कार्य हेतु मांग की थी और मुझे हर्ष है कि 4.55 किलोमीटर की इस सड़क के मरम्मत कार्य हेतु माननीय मंत्री जी ने 20 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है और उक्त कार्य के लिए टेंडर भी जारी हो गया है। हमें विश्वास है कि जल्द से जल्द इस कार्य को पूर्ण भी कर लिया जाएगा। यह स्वीकृति न केवल हमारे क्षेत्र की सड़कों को बेहतर बनाएगी, बल्कि हमारे लोगों के जीवन को और सुगम और समृद्ध बनाएगी। यह केवल एक सड़क नहीं बल्कि पंडरिया नगर एवं विधानसभा के विकास की रीढ़ हैं, जो हमारे गाँवों, कस्बों और शहरों को जोड़ती हैं। बेहतर सड़कें व्यापार को बढ़ावा देती हैं, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुँचाने में मदद करती हैं और क्षेत्र के विकास को नई गति देती है।

हाल ही में पंडरिया नगर पालिका अंतर्गत 1 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की सौगात मिली है, हरिनाला पुल निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई, पंडरिया बाईपास का निर्माण हो रहा है। वहीं महाविद्यालायिन्न छात्राओं हेतु निःशुल्क बस सेवा के शुभारम्भ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी द्वारा पंडरिया में 250 सीटर नालंदा परिसर निर्माण और नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग बिसेसरा से पंडरिया तक 4 लेन सड़क निर्माण कार्य की सौगात दी है जो प्रक्रियाधीन है। ऐसे कई अभूतपूर्व कार्य विगत वर्षों में भाजपा सरकार आने के बाद से पंडरिया विधानसभा में हुए हैं जो कांग्रेस सरकार के शासन में पूरी तरह ठप्प पड़े थे। नगरवासियों की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना, नगर को स्वच्छ,सुंदर और समृद्ध बनाना यही हमारा लक्ष्य है जिसके लिए हम अनवरत प्रयास कर रहें हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार, विकास को अपनी प्राथमिकता मानती है। हमारा विजन है – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। प्रदेश में डबल इंजन भाजपा सरकार बनने के बाद से पंडरिया विधानसभा में लगातार विकास कार्यों की सौगात जनता को मिली है। बहुत से विकास व अधोसंरचना निर्माण के कार्य पूर्ण हो चुकें और कुछ प्रगति पर हैं। हमारी सरकार न केवल बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है, बल्कि स्थानीय जरूरतों को समझकर, जनता की छोटी-छोटी समस्याओं को भी प्राथमिकता दे रही है। मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाती हूँ कि इस राशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ किया जाएगा। सड़क मरम्मत का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा होगा, और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इसका लाभ हर गाँव, हर मोहल्ले तक पहुँचे।

About Author

Amin Manhare

See author's posts

Tags: Cg news news

Post navigation

Previous एनएमडीसी किरंदुल परियोजना को मिला प्‍लेटिनम अवार्ड*
Next मंत्री ओ.पी चौधरी करेंगे फेडरेशन के सुसज्जित हॉल का लोकार्पण*

Related Stories

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

You may have missed

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

July 21, 2026
मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ

July 21, 2026
जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026
एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

July 21, 2026

Recent Posts

  • बीरगांव नगर निगम का सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान
  • मंत्री टंकराम वर्मा ने योजना का किया शुभारंभ
  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.